फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers Protest: Police made preparations in view of the agitation on 13th February

Farmers Protest: 13 फरवरी को आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी, फुल बॉडी प्रोटेक्टर गेयर सूट से लैस हुए जवान

Fri, 09 Feb 2024 12:16 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 09 Feb 2024 12:16 AM IST
सार

किसानों के लिए 13 फरवरी को आंदोलन के मद्देनजर पुलिस ने तैयारी कर ली है। जवान फुल बॉडी प्रोटेक्टर गेयर सूट से लैस हुए हो गए हैं। लाठी, डंडों व पत्थरबाजी का असर नहीं होगा, सूट पहनकर प्रशिक्षण लिया गया है। मल्टी बैरल लांचर गन से लैस गाड़ियों से गोल दागे गए। महिला जवानों की टुकड़ी भी तैयार है।

विज्ञापन
Farmers Protest: Police made preparations in view of the agitation on 13th February
फुट बॉडी प्रोटेक्टर गेयर सूट पहनकर प्रशिक्षण लेते हुए जवान - फोटो : संवाद

विस्तार

किसानों के लिए 13 फरवरी को आंदोलन को कामयाब बनाना आसान नहीं होगा। पुलिस प्रशासन ने आंदोलन की कमर तोड़ने के लिए तैरायी पूरी कर ली है। अबकी बार पुलिस की स्पेशल टुकड़ियों को आगे करने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा पर भी ध्यान दिया गया है। जवानों के लिए फुल बॉडी प्रोटेक्टर गेयर सूट मंगवाए गए है, जिन्हें पहनने के बाद न तो जवानों पर लाठी, डंडों का असर होगा और न ही धक्कामुक्की व पत्थरबाजी का।

विज्ञापन


सिटी के पुलिस लाइन मैदान में पुलिसकर्मियों ने वीरवार को इस सूट को पहनकर प्रशिक्षण लिया। काले रंग के इस सूट को देखकर हर कोई दंग रह गया था। यहीं जवान आगे रहेंगे और किसानों का सामना करेंगे।
विज्ञापन


इस सूट में सामान्य से काफी मजबूत हेलमेट है, जिसमें आगे शीशा नहीं बल्कि लोहे की मजबूत जाली होगी। छाती, हाथों, टांगों, बाजू, पेट, पीठ पूरी तरह से कवर रहेगी। मुलाजिमों की सहूलियत के लिए इस सूट को काफी लाइट वेट रखा गया है ताकि वह आसानी से दौड़ लगा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण में मल्टी बैरल लांचर गन से लैस नई गाड़ियां भी शामिल हैं। मैदान में कुल चार गाड़ियां थी और एक गाड़ी पर लगी गन से करीब आधा दर्जन आंसू गैस के गोले छोड़े जा सकते हैं। अंबाला के अलावा इसमें पंचकूला की गाड़ी भी शामिल है। जरूरत पड़ती है तो एक साथ करीब दो दर्जन गोले दागे जा सकते हैं।नई गाड़ियों में न केवल गन है बल्कि पीछे केबिन भी है ताकि अधिक जवानों को बैठाकर आगे तक ले जा सके।

बरसात की मार भी झेल सकेगा ड्रोन
किसान आंदोलन के दौरान पुलिस ड्रोन से पंजाब व हरियाणा की सीमा पर नजर बनाए रखेगी। यह ड्रोन सामान्य से काफी बड़ा है और इस पर बरसात का भी कोई असर नहीं रहेगा। करीब एक घंटे तक बिना नीचे उतारे इससे वीडियोग्राफी की जा सकती है। जैसे ही बैटरी कम होती है तो ड्रोन अपने आप ही नीचे आ जाएगा। यह ड्रोन करनाल से मंगवाया गया है। पुलिस लाइन मैदान में इस ड्रोन को पायलट पवन कुमार व उसकी टीम ने चलाकर देखा।

428 जवानों के कंधों पर होगा भार
आपात स्थिति से निपटने व कानून व्यवस्था बनाने के लिए अंबाला में गठित चारों कंपनियों एल्फा, बरेवो, चार्ली व डेल्टा का गठन किया गया है। चारों कंपनियों में से प्रत्येक कंपनी में 107-107 कुल 428 जवानों को नियुक्त किया गया है। वीरवार को यह प्रशिक्षण उप पुलिस अधीक्षक नारायणगढ़ की देख-रेख में सह उप निरीक्षक रविंद्र कुमार कोत इंचार्ज ने करवाया। पुलिस के जवानों ने एंटी रायॅट गन, रबड़ बुलेट के फायर करवाए गए। साथ ही टीयर गैस टीम को विशेष परीक्षण देकर शॉर्ट रेंज व लॉग रेंज सैल से भी अभ्यास कराया गया। इसके अलावा स्वेट टीम, कमांडो, वज्रा, वाटर कैनन, टीयर गैस टीम ने भी भाग लिया।


पैरा मिल्ट्री की भी 12 कंपनियां रहेगी तैनात
आंदोलन को लेकर पुलिस के साथ-साथ पैरा मिल्ट्री की भी 12 कंपनियां तैनात रहेगी। इसके अलावा पुलिस प्रशिक्षण में अत्याधुनिक राइफल जेवी पीसी, सिग राइफल, असाल्ट राइफल, एके-47, 12 बोर पम्प एक्शन गन, एमएसएल, एसएलआर के चलाने व रख-रखाव बारे विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा ने बताया कि गठित की गई कंपनियों में नियुक्त किए गए सभी जवानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed