फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers movement: More than 100 trains affected

किसान आंदोलन : 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:09 AM IST
विज्ञापन
Farmers movement: More than 100 trains affected
अंबाला। पंजाब में वीरवार को किसान आंदोलन का असर देखने को मिला। अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा-बठिंडा और धूरी-जाखल सहित फिरोजपुर मंडल के अधीन चलने वाली 100 से अधिक ट्रेनें प्रभावित रहीं। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अंबाला कैंट स्टेशन से निकलने वाली लगभग 29 लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

वीरवार शाम तक प्राप्त आंकडों के आधार पर तीन ट्रेनाें को पूर्ण तौर पर रद, 11 ट्रेनों को बदले मार्ग से, तीन को बीच रास्ते संचालित और 12 ट्रेनों को बीच रास्ते रद रखा गया। यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। उन्हें टिकट रिफंड के तहत दस्तावेज जमा करवाने के निर्देश दिए गए। वहीं कंफर्म टिकट यात्रियों को किसान आंदोलन की वजह से रद हुई ट्रेनों की जानकारी भी भेजी जा रही है।
विज्ञापन


तीन दिवसीय आंदोलन
लंबित मांगों जैसे बाढ़ के दौरान खराब हुई फसल का मुआवजा, एमएसपी को लेकर केंद्र सरकार के नियमों में बदलाव, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू व कर्ज माफी को लेकर यह रोष प्रदर्शन पंजाब की 16 किसान यूनियनों द्वारा किया जा रहा है। तीन दिवसीय रेल रोको आंदोलन के तहत यह धरना प्रदर्शन अंबाला रेल सेक्शन सहित दिल्ली फिरोजपुर सेक्शन, बठिंडा, फाजिल्का, जालंधर कैंट, अमृतसर आदि स्थानों पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रद ट्रेन
नंबर 14674 अमृतसर-जयनगर, 19612 अमृतसर-अजमेर व 18238 अमृतसर-बिलासपुर को पूर्णतौर पर रद कर दिया।
बदले मार्ग
ट्रेन नंबर 11058 अमृतसर-छत्रपति शिवाजी टर्मिनस,12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस, 12238 जम्मूतवी-वारणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12920 कटड़ा-देहरादून, 19224 जम्मूतवी-अहमदाबाद, 12474 कटड़ा-गांधीधाम, 22440 कटड़ा-नई दिल्ली, 14034 कटड़ा-दिल्ली, 12470 जम्मू-कानपुर, 12919 देहरादून-कटड़ा, 12477 जामनगर-कटड़ा एक्सप्रेस को बदले मार्ग से चलाया गया।

बीच रास्ते संचालित
12498 अमृतसर-नई दिल्ली एवं 12032 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी को लुधियाना और 14508 फाजिल्का-दिल्ली को अंबाला से चलाया गया।
बीच रास्ते रद
ट्रेन नंबर 15707 कटिहार-अमृतसर , 12031 व 12497 नई दिल्ली-अमृतसर, 11057 मुंबई-अमृतर, 14617 बनमनखी-अमृतसर, 14673 जयनगर-अमृतसर, 12317 कोलकाता-अमृतसर, 12407 न्यूजलपाईगुड़ी-अमृतसर, 12925 मुंबई-अमृतसर,13307 धनबाद-फिरोजपुर को लुधियाना स्टेशन पर रद किया गया। वहीं 14507 दिल्ली-फाजिल्का और 14711 ऋषिकेश-श्रीगंगानगर को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर रद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed