फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers made the Ambala-Dehradun highway toll free

Ambala News: अंबाला-देहरादून राजमार्ग पर किसानों ने कराया टोल फ्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers made the Ambala-Dehradun highway toll free
अंबाला (शहजादपुर)। अंबाला-देहरादून राजमार्ग पर शहजादपुर के पास गांव बनौंदी पर हाल ही में एनएचएआई ने टोल स्थापित किया है। इस टोल को लेकर मंगलवार सुबह किसान भड़क गए और टोल पर विरोध करते हुए इसे फ्री करा दिया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन टिकैत ग्रुप के किसान नेताओं का आरोप था कि बीते कई दिनों से उनके पास शिकायतें आ रही हैं कि आसपास के किसानों का भी टोल से पैसा काट रहे हैं, इसको लेकर पहले किसान नेताओं ने वार्ता भी की थी मगर टोल के अधिकारियों ने नहीं सुनी। ऐसे में मंगलवार को सुबह 11 बजे किसान नेता अपने साथियाें के साथ टोल पर धरना देने बैठ गए। इस दौरान किसान नेताओं ने जमकर नारेबाजी की। टोल कंपनी के प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाने का प्रयास भी किया मगर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे। इस दौरान सैकड़ों वाहन बिना टोल के ही टोल प्लाजा से अपने गंतव्य को निकल गए, इसके बाद रात्रि 8 बजे डीएसपी नारायणगढ़ मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं की समस्या सुनीं। उन्होंने किसानों को 23 सितंबर तक आने जाने के लिए कहा है, इसके बाद एनएचएआई व टोल प्रबंधन के साथ बैठकर वार्ता में समाधान निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed