फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers left for Delhi from Shambhu border

शंभू बॉर्डर से दिल्ली के लिए रवाना हुए किसान----

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers left for Delhi from Shambhu border
अंबाला स्थित शंभू पर मौजूद किसान जानकारी देते हुए। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को एक साल पूरा हो गया है। शुक्रवार को शंभू बॉर्डर से किसान एक बार फिर दिल्ली के लिए रवाना हुए। इस दौरान किसानों ने पहले आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को एक मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की और फिर दिल्ली की ओर कूच किया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि जब तक सरकार एमएसपी गारंटी कानून, सभी किसानों पर किए गए केस को वापस लेने, बिजली बिल, पराली बिल व अन्य मांगों को पूरा नहीं कर देती है। तब तक उनका आंदोलन खत्म नहीं होगा। इसके अलावा भाकियू प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव लड़ने वाले एलान पर भाकियू अंबाला के प्रवक्ता अमरजीत सिंह ने कहा कि अगर कोई भी चुनाव लड़ना चाहता है तो वह पूरी तरह से स्वतंत्र है, मगर जो भी किसान राजनीति में भाग लेगा। किसान यूनियन उसका साथ नहीं देगी। इस दौरान किसान नेताओं ने दावा किया है कि शंभू बॉर्डर से करीब दो हजार किसान रवाना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed