फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers, laborers and commission agents worried: Varun Chaudhary

किसान, मजदूर व आढ़ती परेशान : वरुण चौधरी

Fri, 05 Apr 2024 01:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Apr 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
Farmers, laborers and commission agents worried: Varun Chaudhary
संवाद न्यूज एजेेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। मुलाना विधायक वरुण चौधरी वीरवार को मंडी में फसल खरीद का जायजा लेने के लिए पहुंचे। उन्होंने किसानों, आढ़तियों व मजदूरों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानकारी। इसके बाद उन्होंने कहा कि मंडी में पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से किसान, मजदूर और आढ़ती सभी परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि सरसों की फसल की खरीद सरकार की ओर से एजेंसियों के माध्यम से शुरू की गई है। खरीद करने के लिए मंडियों में सुविधा उपलब्ध करवाने के बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। वहीं हकीकत में किसानों की फसल की खरीद के लिए एजेंसियों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा जो एजेंसी फसल की खरीद कर रही है, उसके पास फसल साफ करने की कोई मशीन नहीं है औ न ही लेबर, बिजली कनेक्शन, वजन करने के लिए कांटा आदि। एजेंसियों ने सारा सामान आढ़तियों से उधार लिया है। आढ़तियों को इसके बदले कोई कमीशन नहीं दी जा रही है और न ही मजदूरों को उनके मेहनताना देने की समय सीमा निर्धारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed