फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers' demands accepted, Mahapanchayat postponed

Ambala News: किसानों की मांगें मानी, महापंचायत स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Sep 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
Farmers' demands accepted, Mahapanchayat postponed
अंबाला सिटी। 23 अगस्त से शहर के नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे किसानों की हरियाणा सरकार ने मुख्य तीन मांगें मान ली हैं। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में किसान सरकार की ओर से मांगें नहीं मानने के बाद शहर नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे थे।
विज्ञापन

रविवार को हरियाणा सरकार की तरफ से एसडीएम सिटी दर्शन सिंह और डीएसपी अर्शदीप सिंह पहुंचे और उन्होंने किसानों को उनकी तीनों मांगों को पूरा करने का सरकार की तरफ से आश्वासन दिया। इसके बाद भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने पांच सितंबर को होने वाली किसान इंसाफ महापंचायत को स्थगित कर दिया है। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि नौजवान किसान रविंद्र सिंह को इंसाफ दिलाने के लिए किसान इंसाफ महापंचायत शहर के नई अनाज मंडी में पांच सितंबर को रखी थी। अब सरकार की ओर से मांगें मानने पर इसे स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन

ये मांगें मानीं
उन्होंने बताया कि सरकार प्रदर्शन के दौरान पैर गंवाने वाले युवा किसान रविंद्र सिंह को पक्की नौकरी और इलाज का संपूर्ण खर्चा देगी। किसानों पर 22 अगस्त को चंडीगढ़ कूच के लिए अब तक जितने भी केस बनाए गए थे, वह सभी केस रद्द होंगे। साथ ही गन्ने की सारा बकाया भुगतान करीब 40 करोड़ एक महीने के अंदर करने का वादा किया है। अगले सप्ताह से इसके पैसे मिलने शुरू होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों की मांगों पर सहमति बन गई है। इन मांगों में टांग कटने वाले किसान के इलाज का खर्च, सरकारी नौकरी व जो किसानों पर मामले दर्ज हुए थे उन्हें भी रद्द किया जाएगा। इस बारे में उपायुक्त अंबाला की तरफ से हरियाणा सरकार को लिखित में भेज गया है। इसकी एक कॉपी किसानों को भी सौंप दी गई है।
दर्शन कुमार, एसडीएम, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed