फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers blocked the National Highway in protest against the lathi charge in Karnal

करनाल में हुए लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने नेशनल हाईवे किया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers blocked the National Highway in protest against the lathi charge in Karnal
Farmers blocked the National Highway in protest against the lathi charge in Karnal - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। करनाल में किसानों पर लाठीचार्ज का असर अंबाला में भी दिखाई दिया। लाठीचार्ज के विरोध में किसानों ने अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित शंभू टोल प्लाजा को दोनों तरफ से जाम कर दिया। किसान दोनों ही तरफ दरियां बिछाकर टोल प्लाजा पर बैठ गए और यातायात रोक दिया। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गिरफ्तार किए गए किसानों को रिहा करने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे के बाद से एंबुलेंस और सेना के काफिले को छोड़कर किसी भी वाहन को जाने नहीं दिया गया। इससे दिल्ली से अमृतसर की ओर व अमृतसर से दिल्ली की ओर जा रहे राहगीरों को वैकल्पिक रास्तों से होते हुए अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचना पड़ा। पहले किसानों ने पांच बजे तक राजमार्ग बंद रखने का निर्णय लिया था। करीब साढ़े चार बजे भाकियू प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने वीडियो जारी कर किसानों की रिहाई तक जाम लगाने के आदेश दिए। भाकियू जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह ने किसानों से संयुक्त किसान मोर्चा के आदेशों का पालन करते हुए रिहाई तक हाईवे पर जमे रहने अपील की।
विज्ञापन

जाम के कारण उन राहगीरों को सबसे ज्यादा परेशानियां झेलनी पड़ीं, जिन्हें पंजाब से अंबाला की ओर आना था। इन्हें शंभू बॉर्डर पर उतरना पड़ा और इसके बाद एक किलोमीटर से अधिक का सफर पैदल ही तय कर अंबाला सीमा में प्रवेश करने के बाद निजी वाहन से आगे का सफर तय करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी यमुनानगर ने लिया स्थिति का जायजा
शंभू बॉर्डर जाम करने की सूचना मिलते ही एसपी यमुनानगर कमलदीप गोयल मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अतिरिक्त पुलिस बल को तैयार रहने के निर्देश दिए। इसके अलावा मौके पर वाटर कैनन की भी व्यवस्था पुलिस प्रशासन ने की। कोई भी राहगीर शंभू बॉर्डर की ओर न जाएं, इसके लिए जगह-जगह नाके लगाकर पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक रास्तों पर भेजा। उल्लेखनीय है कि अंबाला के एसपी हामिद अख्तर अवकाश पर चल रहे हैं, इस पर व्यवस्था बनाने का जिम्मा एसपी यमुनानगर को सौंपा गया था।

पुलिस की बस को लौटाया, फौजी का नहीं रोका रास्ता
शंभू बॉर्डर पर एक वाक्या ऐसा भी हुआ जब फौजी अपने परिवार के साथ दिल्ली की ओर जा रहा था। जब फौजी ने किसानों को स्थिति के बारे में बताया तो किसानों ने रास्ता खोल दिया। इसी दौरान अमृतसर की ओर से आई हिमाचल पुलिस की गाड़ी से जब दो कर्मचारी उतरकर किसानों से बात करने पहुंचे तो किसानों ने नारेबाजी करते हुए उन्हें लौटा दिया। किसानों ने कहा जो पुलिस कर्मी हमारे ऊपर लठ बरसा रहे हैं उन्हें हम कैसे जाने दें।

Farmers blocked the National Highway in protest against the lathi charge in Karnal

Farmers blocked the National Highway in protest against the lathi charge in Karnal- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed