{"_id":"6ac80f6074e440b69e018c08","slug":"farmer-hostel-to-be-built-in-indo-israel-vegetable-excellence-centre-ambala-news-c-18-knl1018-1008310-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: इंडो-इस्राइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बनेगा फार्मर हॉस्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: इंडो-इस्राइल सब्जी उत्कृष्टता केंद्र में बनेगा फार्मर हॉस्टल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल/घरौंडा। भारत-इस्राइल कृषि परियोजना के तहत घरौंडा में संचालित सब्जी उत्कृष्टता केंद्र (सीईवी) में किसानों के लिए फार्मर हॉस्टल बनाने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार ने करीब 5.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले फार्मर हॉस्टल को मंजूरी दे दी है।
इसके निर्माण से देश के अलग-अलग राज्यों और विदेशों से भ्रमण व प्रशिक्षण के लिए केंद्र में आने वाले किसानों के ठहरने की समस्या दूर होगी। फार्मर होस्टल की मंजूरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। 23 मार्च 2025 को केंद्र में आयोजित 11वें मेगा सब्जी एक्सपो के समापन समारोह में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के समक्ष किसानों के ठहरने की समस्या रखी थी। मुख्यमंत्री ने उसी दौरान किसानों के लिए हॉस्टल बनवाने की घोषणा की थी। घोषणा के करीब 19 माह बाद अब सरकार ने इसके निर्माण को मंजूरी दी है।
घरौंडा का सब्जी उत्कृष्टता केंद्र करीब डेढ़ दशक से भारत-इस्राइल कृषि परियोजना के तहत किसानों के लिए प्रशिक्षण और तकनीकी मार्गदर्शन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है।
विज्ञापन
यहां हरियाणा के अलावा हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और राजस्थान समेत कई राज्यों के किसान पहुंचते हैं।