{"_id":"667a1d369927f11876018307","slug":"farmer-delegation-met-sp-demanded-to-register-case-against-traders-ambala-news-c-36-1-amb1002-125098-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: एसपी से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर केस दर्ज करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: एसपी से मिला किसान प्रतिनिधिमंडल, व्यापारियों पर केस दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा पंजाब की सीमा शंभू बॉर्डर पर किसानों और व्यापारियों के बीच रविवार को हुए घटनाक्रम को लेकर सोमवार को किसान पटियाला एसपी से मिले।
किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने अंबाला के व्यापारियों पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है। वहीं, किसान मंगलवार को शंभू मोर्चे पर बैठक करेंगे, जिसमें सभी मोर्चे के नेता शामिल होंगे। वह इस प्रकरण पर आगे किस प्रकार की रणनीति बनानी है इस पर निर्णय लेंगे। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष और किसान मजदूर मोर्चा के पदाधिकारी अमरजीत सिंह मोहड़ी ने कहा कि रविवार को मंच पर जिस प्रकार का व्यवहार किया वह उचित नहीं था।
हमारे आंदोलन को बिगाड़ने की कोशिश की गई। इस संबंध में बैठक के बाद निर्णय लेंगे। शंभू मोर्चे को हमने नहीं बंद किया है बल्कि सरकार ने इसे बेरिकेडिंग लगाकर बंद किया है। वहीं इस मामले पर अंबाला शहर के होलसेल कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान विशाल बत्रा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनकी तरफ से जो पक्ष रखना था वह रविवार को रख दिया था। अब वह स्थिति पर नजर बनाए हैं। व्यापारियों ने कोई सीमा नहीं लांघी हैं।
यह था पूरा मामला
दरअसल, शंभू सीमा पर करीब पांच माह से किसान अपनी मांगो को लेकर डटे हैं। रविवार को भी भारी संख्या में किसान सीमा पर डटे हुए थे। उनका स्टेज से संबोधन भी चल रहा था। इसी बीच अंबाला सिटी के कुछ कारोबारी व स्थानीय गांव के लोग शंभू सीमा बंद होने के कारण प्रभावित हो रहे काराेबार से हताश होने के बाद समाधान की उम्मीद लिए किसान नेताओं से बात करने पहुंचे थे। अभी महज कारोबारियों ने अपनी बातों को रखा ही था कि बहस हो गई। कारोबारियों का जमकर विरोध हुआ। इसके बाद किसानों की ओर से पत्रकारवार्ता की गई और कहा गया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे करीब 60 लोग शंभू सीमा पर बने हमारे मंच पर आ पहुंचे और जबरन स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगे। इस दौरान वहां पर महिलाएं भी मौजूद थी। किसानों ने आरोप लगाया कि अंबाला शहर से आए लोगों ने हाथापाई करने का भी प्रयास किया। इसी दौरान वरिष्ठ किसान नेताओं व महिलाओं ने मिलकर शांतिपूर्वक ढंग से उन्हें स्टेज से नीचे उतारा। घटना पर हरियाणा और पंजाब पुलिस को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इसके बाद इस मामले की शिकायत भी पंजाब पुलिस को दे दी गई थी।