फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer acquitted after eight years in crop burning case

Ambala News: फसल जलाने के मामले में आठ वर्ष बाद किसान बरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Farmer acquitted after eight years in crop burning case
अंबाला सिटी। फसल अवशेष जलाने के दौरान गन्ने की फसल जलने के मामले में अदालत ने किसान कुलदीप सिंह को आठ वर्ष बाद बरी कर दिया है। सीजेएम कनवल कुमार की अदालत ने वीरवार को यह फैसला सुनाया। लंबे समय से किसान इस मामले में जमानत पर चल रहा था। इस मामले में कुलदीप के पिता गोपाल सिंह को भी आरोपी बनाया गया था, लेकिन केस के दौरान उनकी मौत हो गई थी। किसान कुलदीप की ओर से अधिवक्ता मान सिंह काकरान ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि कुलदीप सिंह ने शिकायतकर्ता के खेताें में जाकर आग नहीं लगाई है। इसके बाद अदालत ने मामले में अपना फैसला सुनाया।
विज्ञापन

10 अक्वटूबर 2016 को डुलियानी गांव निवासी जसविंद्र सिंह ने मुलाना थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 16 अक्टूबर 2016 को गोपाल सिंह व कुलदीप सिंह ने फसल अवशेष में आग लगाई थी। जिस कारण उसके दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल जल गई थी। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया था। जिसके बाद से ही कुलदीप सिंह बेल पर चल रहा था। तो वहीं बीमारी के कारण कुलदीप के पिता की इसी दौरान मौत हो गई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed