फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   farmars's bus chalan by RTA ambala

किसानों को दिल्ली लेने जा रही खाली बस का आरटीए ने किया चालान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 01:19 AM IST
विज्ञापन
farmars's bus chalan by RTA ambala
किसानों को समझाते पड़ाव थाना प्रभारी - फोटो : Ambala
पंजाब से दिल्ली गए किसानों को वापस लाने के लिए जा रही बस का आरटीए अंबाला ने 63,500 रुपये का चालान काट दिया। चालान कटने से खफा किसानों ने गुरुवार शाम छावनी बस अड्डे पर धरना दे दिया। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी और लालकुर्ती चौकी इंचार्ज मौके पर पहुुंचे और किसानों को बस की चाबी थमाते हुए चालान रद्द करने का आश्वासन दिया, लेकिन किसान नेताओं ने आरटीए सचिव से बात करने के बाद ही धरना खत्म किया।
विज्ञापन

छावनी बस अड्डे पर मौजूद बस चालक पटियाला निवासी रघुवीर सिंह ने बताया कि वह खाली बस लेकर दिल्ली किसानों को लेने जा रहा था। अंबाला के पास उसे आरटीए टीम ने रोक लिया और बस के दस्तावेज मांगे। उसने टीम को जानकारी दी कि वह दिल्ली किसान आंदोलन में बैठे किसानों को लेने जा रहा है, लेकिन आरटीए टीम ने उसकी बात को अनसुना करते हुए इंश्योरेंस और हरियाणा के परमिट के नाम पर 63 हजार 500 रुपये का चालान काट दिया और बस को इंपाउंड कर छावनी बस अड्डे पर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन

किसानों ने एक घंटा किया रोष प्रदर्शन
चालान की सूचना मिलते ही शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने मौके पर पहुंच बस को छुड़वाने की कोशिश की, लेकिन आरटीए टीम ने उनकी एक न सुनी और बस को छावनी ले आए। चालान कटने को लेकर भाकियू के जिला उप प्रधान गुलाब सिंह ने बताया कि सरकार अब किसानों को लाने ले जाने वाली बसों के भी चालान काटने पर उतर आई है। इसे किसान बर्दाश्त नहीं करेंगे। इसके विरोध में गुलाब सिंह व किसान नेता जय सिंह जलबेहड़ा की अध्यक्षता में लगभग 200 किसान छावनी बस अड्डे पर इकट्ठा होकर आरटीए के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी व लालकुर्ती चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और किसानों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन किसान बस के चालान को रद्द करने पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस को जब पकड़ा गया तो चालक ने बताया कि वह कंपनी के लिए काम करता है और उसके प्रचार लिए ही वह करनाल की तरफ जा रहा था। इस दौरान न तो बस में किसान थे और न ही चालक ने किसानों को लेकर कोई जानकारी दी। अब यह बस किसानों से जुड़ी है। छावनी बस अड्डे पर आकर ही जानकारी मिली है। आरटीए मैडम से बात हो गई है। चालान रद्द किया जाएगा। किसानों की मौजूदगी में चालक को बस की चाबी दी गई है।

- ओमप्रकाश, एसआई आरटीए टीम।
छोड़ी गाड़ी, चालान रद्द का दिया आश्वासन
पटियाला से दिल्ली किसानों को लेने जा रही बस का आरटीए टीम ने चालान काट दिया। बस पर लगी किसान आंदोलन की झंडियां भी उतार ली गईं। सूचना के बाद सभी किसान छावनी बस अड्डे पर एकत्रित हुए और आरटीए के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरटीए मैडम से बात हो गई है, उन्होंने आश्वासन दिया है कि चालान रद्द किया जाएगा। बस की चाबी मिल गई है और बस दिल्ली रवाना हो गई है।
-गुलाब सिंह, भाकियू जिला उपप्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed