फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fare reduction for 39 trains converted from passenger to express

Ambala News: पैसेंजर से एक्सप्रेस बनीं 39 ट्रेनों के किराये में कटौती

Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
Fare reduction for 39 trains converted from passenger to express
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कोरोना काल वर्ष 2020 के दौरान पैसेंजर ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेनों में तब्दील करके बढ़ाए गए किराए को रेलवे ने वापिस ले लिया है। रेलवे के निर्देश पर अंबाला मंडल ने भी वीरवार से अपने सिस्टम में बदलाव कर दिया है। अब यात्रियाें को 50 किमी तक सफर करने के लिए 30 रुपये की जगह मात्र 10 रुपये देने होंगे।
अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार ने बताया कि अंबाला मंडल से निकलने और चलने वाली लगभग 39 ट्रेनों में किराए को लेकर बदलाव किया है जोकि तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है। यह अंतर जीरो नंबर के आधार पर चलने वाली ट्रेनों में ही लागू किया गया है न कि 1 नंबर से चलने वाली मेल व एक्सप्रेस में। वहीं जीरो नंबर से चलने वाली मेल एक्सप्रेस को पुन: पैसेंजर ट्रेन का दर्जा देने की तैयारी भी शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन

अंबाला से अंबाला सिटी जाने के लिए पहले 30 रुपये देने पड़ते थे, अब मात्र 10 रुपये का टिकट मिलेगा। इसी प्रकार अंबाला से बराड़ा के 30 रुपये की जगह 10 रुपये, अंबाला से राजपुरा के 30 की जगह 10 रुपये, अंबाला से सहारनपुर तक 45 की जगह 25 रुपये, अंबाला से सरहिंद तक 35 की जगह 15 रुपये, अंबाला से नंगलडैम तक 70 रुपये की जगह 35 रुपये, अंबाला से आनंदपुर साहिब तक 65 की जगह 35 रुपये और अंबाला से यमुनानगर-जगाधरी तक 35 की जगह 15 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed