फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fancy and tricolor lights broken, darkness in markets including highway

Ambala News: फैंसी व तिरंगा लाइट्स खराब, हाइवे सहित बाजारों में अंधेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:07 AM IST
विज्ञापन
Fancy and tricolor lights broken, darkness in markets including highway
अंबाला। लाखों रुपये की लागत से अंबाला कैंट के बाजारों में लगाई गई तिरंगा लाइट्स अब बंद होने लगी हैं, जिन्हें रिपेयर व बदलने की जरूरत है, लेकिन न तो इन बुझ चुकी लाइटों को बदलने की कोई कार्यवाही की जा रही है और न ही रिपेयर की। यह हालात अंबाला छावनी के सभी बाजारों सहित सुभाष पार्क के सामने डिवाइडर पर लगी तिरंगा लाइट्स को देखकर लगाया जा सकता है जोकि आधी जल रही हैं और आधी बंद पड़ी हैं। हैरानी की बात है कि लोगों की शिकायतों के बाद भी नगर परिषद इन लाइटों को दुरुस्त करवाने में रूचि नहीं दिखा रहा। अगर ऐसे ही हालात रहे तो आने वाले कुछ समय में फैंसी खंभों पर लगी सभी तिरंगा लाइट्स बंद हो जाएंगी। ऐसे ही हालात अंबाला-साहा हाइवे पर भी देखे जा सकते हैं, जहां आधे से अधिक तिरंगा लाइट्स बंद हो चुकी हैं और यहां भी सुधार के नाम पर कोई भी कार्यवाही होती नजर नहीं आ रही। प्राप्त जानकारी अनुसार नगर परिषद ने इन तिरंगा लाइट्स को लगाने के लिए लगभग 15 लाख रुपये का ठेका जारी किया था। इसके तहत एक साल तक रख-रखाव की जिम्मेदारी ठेकेदार को सौंपी गई थी। कुछ समय तक तो ठेकेदार ने इन तिरंगा लाइट्स का रख-रखाव किया, लेकिन अब लगभग दो माह से इन लाइटों के सुधार को लेकर ठेकेदार द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि खूबसूरती व देशप्रेम की भावना जागृत करने के लिए हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री के निर्देश पर सभी फैंसी खंभों पर 200 के करीब तिरंगा लाइट्स लगाई लगाई गई थी। रात के समय यह तिरंगा लाइट्स बेहद ही आकर्षक रंग में नजर आती थी और इससे बाजारों की शोभा भी बढ़ती थी।
विज्ञापन

-------------------
फैंसी लाइट्स के सुधार की जिम्मेदारी इंजीनियरिंग विभाग की है। अगर संबंधित ठेकेदार अपना काम सही तरीके से नहीं कर रहा तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। जो भी तिरंगा लाइट्स खराब हैं, उन्हें जल्द ही नई से बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जरनैल सिंह, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर।
------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed