फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Family members did not come to pick up two youths rescued from de-addiction centre

Ambala News: नशा मुक्ति केंद्र से रेस्क्यू किए दो युवकों को नहीं लेने पहुंचे परिजन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Family members did not come to pick up two youths rescued from de-addiction centre
अंबाला। साहा में 27 अगस्त को पकड़े गए अवैध नशा मुक्ति केंद्र उम्मीद फाउंडेशन सेंटर से रेस्क्यू किए गए दो युवक पुलिस के सिरदर्द बन गए है। 31 में से 29 को उनके परिजनों के आने पर पुलिस ने उन्हें सौंप दिया था।
विज्ञापन

इनमें से कुल्लू मनाली तो दूसरा सोनीपत का रहने वाला व्यक्ति अभी भी कैंट के नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन है। दोनों के परिजन उन्हें लेने के लिए नहीं आए है। पुलिस जब कुल्लू मनाली वाले युवक के परिजनों से बात करती है तो वो उन्हें रास्ते खराब होने का हवाला देकर ठहरकर आने की बात कहते हैं।
विज्ञापन

जबकि सोनीपत वाले व्यक्ति के परिजनों से फोन पर संपर्क नहीं हो पा रहा है, जबकि अभी तक पुलिस ने इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अवतार को काबू नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहा थाना प्रभारी कर्मवीर ने बताया कि आरोपी को काबू करने के लिए दबिश दी जा रही है। दो युवकों को उनके परिजनों के आने पर सौंपा जाएगा।
स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस ने मिलकर 27 अगस्त को इस अवैध नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया था। मौके से 31 का रेस्क्यू किया था, जबकि मुख्य संचालक अवतार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed