{"_id":"66428b90449d44e70f0581e4","slug":"family-attacked-due-to-rivalry-five-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-123073-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रंजिश के चलते परिवार पर हमला, पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रंजिश के चलते परिवार पर हमला, पांच घायल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नग्गल गांव में रंजिश पर एक ही परिवार में खूनी संघर्ष हो गया। हमलावरों ने गंडासी, ईंटों और पाइप से एक पक्ष से पांच लोगों पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे डॉक्टरों ने चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। इलाका पुलिस ने बलबीर की शिकायत पर रामपाल, हंसलाल, कविता, राम ईश्वर, जश्न व ज्योति पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में नग्गल गांव निवासी बलबीर कुमार ने बताया कि पलंबर का काम करता है।
बड़ा भाई जसबीर खेती-बाड़ी का काम करता है। करीब दो तीन साल पहले रास्ते को लेकर परिवार के ही रामपाल के साथ तकरार हो गई थी। रामपाल के साथ उस समय मामला निपट गया था लेकिन रामपाल व उसका परिवार रंजिश रखे हुए थे। आठ मई को पिता और माता बाड़े में पशुओं का दूध निकालने के लिए गए थे।
विज्ञापन
रामपाल व उसका लड़का हंसलाल व हंस लाल की पत्नी कविता और उनका लड़का जश्न वहीं उनके घर के सामने गली में खडे़ थे। इतने में हंसलाल ने बोलेरो पिकअप गाड़ी से गली में खड़ी उनकी ट्राली में टक्कर मार दी। जैसे ही रोकने का प्रयास किया तो रामपाल व परिवार के साथ गडांसी, पाइप ले आया और माता पिता पर हमला कर दिया। शोर सुनने के बाद वह पत्नी व भाई संग पहुंचा तो हमलावरों ने ईंटें बरसानी शुरू कर दी। बचाव में उनकी तरफ से भी ईंटें मारी गई थी। पिता की बिगड़ती हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया और अस्पताल में दाखिल रहे।