फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fake website similar to the department for vehicle number plate

Ambala News: गाड़ी की नंबर प्लेट के लिए विभाग से मिलती जुलती फर्जी वेबसाइट

Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sun, 12 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Fake website similar to the department for vehicle number plate

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गाड़ी की नंबर प्लेट के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर रहे हैं तो सावधान हो जाए। ऑनलाइन विभाग की वेबसाइट से ही मिलती जुलती एक और साइट भी है। इसे ध्यान से देखने पर पता चलता है कि विभाग की बुकमाईएचएसआरपीडॉटकॉम है और फर्जी वेबसाइट के कुछ शब्द ही अलग है। ऐसे ही धोखाधड़ी का एक मामला अंबाला कैंट में सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित रोहित कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। साइबर थाना प्रभारी मोहिंद्र का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।


यह था पूरा मामला
कैंट के बीडी फ्लोर मिल निवासी रोहित कुमार ने बताया कि अपनी नई गाड़ी के लिए नई नंबर प्लेट लेनी थी। पता चला था कि नंबर प्लेट लेने के लिए ऑनलाइन साइट पर अप्लाई करना होगा। उस साइट पर जाकर नंबर प्लेट अप्लाई कर दिया। बार कोड आने पर 1250 राशि भेज दी थी। काफी समय तक नंबर प्लेट नहीं आई तो साइट पर दिए गए नंबर पर फोन किया। पता चला कि कोई आवेदन ही नहीं पहुंचा। दोबारा गहराई से जांचा तो पता चला कि इसी नाम से एक वेबसाइट फर्जी है। उसमें केवल कुछ की शब्द का अंतर है। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed