{"_id":"68a9effb9afeb616490b8102","slug":"fake-admission-case-exposed-in-cantonment-hospital-culprits-should-be-arrested-omkar-singh-ambala-news-c-36-1-amb1001-148334-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी अस्पताल में फर्जी भर्ती कांड का खुलासा, दोषी गिरफ्तार हों : ओंकार सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी अस्पताल में फर्जी भर्ती कांड का खुलासा, दोषी गिरफ्तार हों : ओंकार सिंह
Sat, 23 Aug 2025 10:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:14 PM IST
विज्ञापन
अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में हुए फर्जीवाड़े की जानकारी देते इनेलो प्रदेश प्रवक्ता। स्वंय
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के नागरिक अस्पताल में हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के नाम पर फर्जीवाड़ा करके युवाओं का भविष्य खराब किया गया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इनेलो प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने कहा कि कुछ परिवार उनके निवास पर फर्जीवाड़े के कागजात लेकर आए और उनको लेकर नागरिक अस्पताल के पीएमओ से मिले एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। पीएमओ डॉ पूजा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को शिकायतकर्ताओं को बुलाकर मामले की जांच करवाने की मांग मानी है। कौशल रोजगार निगम का नियुक्ति पत्र जारी कर युवाओं को नौकरी का झांसा देकर ठगा गया है। एक लड़की ने तो दो माह से अधिक समय तक नौकरी भी कर ली और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी ही नहीं लगी। उन्होंने मांग की कि इस जाली भर्ती कांड की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।