{"_id":"680bfc81b97b4bbac605ba4e","slug":"fake-accounts-were-opened-after-getting-entangled-in-schemes-ambala-news-c-36-1-sknl1017-141566-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: योजनाओं में उलझाने के बाद खोले थे फर्जी खाते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: योजनाओं में उलझाने के बाद खोले थे फर्जी खाते
विज्ञापन
अंबाला। बुजुर्ग दंपती को एक सप्ताह का डिजिटल अरेस्ट कर 2.80 करोड़ ठगने के मामले में नया खुलासा हुआ है। पकड़े गए पेमेंट बैंक के दो कर्मचारी मध्यप्रदेश के अमलाई कालरी निवासी श्रवण कुमार व लाहासुई कैंप निवासी राजीव सिंह उम्रदराज लोगों को सरकारी योजनाओं की बात बोलकर उलझा लेते थे।
बोलते थे कि एक खाता खोलना है, इसके बदले पैसे आएंगे और योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। लालच में उन्हें एक हजार रुपये तक दे देते थे। शातिर आरोपी उनके खातों में अपना नंबर जोड़ देते थे। उस समय तो निकल आते थे लेकिन बाद में उस खाते का इस्तेमाल ठगी करने के बाद पैसों को दो से एक नंबर में करने के लिए होता था। जब खाते में पैसे आते थे तो मैसेज आरोपियों के पास ही आता था। इसलिए लंबे समय तक संबंधित खाता धारकों को इसका पता नहीं चल पाया था।
जांच के दौरान पुलिस खाता धारक तक पहुंची तो वो भी इस मामले से बेखबर था। बता दें कि साइबर थाना पुलिस अभी तक इस मामले में मुख्य सरगना बबलू सहित सात आरोपियों को काबू कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है।