फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fair will be organized from November 29 to December 22 to give information about the scheme

29 नवंबर से 22 दिसंबर तक लगाया जाएगा योजना की जानकारी देने के लिए मेला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Fair will be organized from November 29 to December 22 to give information about the scheme
अंबाला शहर में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त विक्रम सिंह। - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना को लेकर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने बताया कि यह योजना विशेष प्राथमिकताओं में शामिल है। इस योजना का पात्र लोगों को लाभ दिलाने के दृष्टिगत जिला में 29 नवंबर से 22 दिसंबर तक मेलों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें 19 विभागों के विभागाध्यक्ष अपने विभागों से संबंधित स्टाल लगाकर लोगों को उनके अनुरूप जो भी उन्हें योजना का लाभ लेना है, उस बारे विस्तार से जानकारी देंगे।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री अंतोदय परिवार उत्थान अभियान का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब परिवारों की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए। उन्हें स्वरोजगार व रोजगार के अवसर को बढ़ावा देना है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट किया कि इन मेलों में योग्य लाभार्थियों को निर्धारित मापदंडों की पालना अनुरूप लाभ दिलवाना सुनिश्चित करना है, ताकि उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके। उन्होंने कहा कि इन मेलों में धरातल पर कार्य होना चाहिए तथा लोगों को इनका लाभ मिलना चाहिए।
विज्ञापन

परिवार पहचान पत्र का कार्य भी जल्द करवाएं पूरा
उपायुक्त ने कहा कि परिवार पहचान पत्र से संबंधित जो भी मैपिंग संबंधित कार्य लंबित हैं, उसे भी 30 नवंबर तक पूरा करना सुनिश्चित करें। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त सचिन गुप्ता ने बताया कि परिवार पहचान पत्र के तहत आय सत्यापन के कार्य के तहत फेस वन व फेस टू का कार्य पूरा हो चुका है। फेस तीन का कार्य निरंतरता में जारी है। उन्होंने कास्ट वेरिफिकेशन के कार्य की प्रगति बारे भी उपायुक्त को विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed