फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Facility for the devotees of mother on Navratri, direct bus will run from Cantonment bus stand to Katra

नवरात्र पर मां के भक्तों के लिए सुविधा, छावनी बस अड्डे से कटरा के लिए चलेगी सीधी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Facility for the devotees of mother on Navratri, direct bus will run from Cantonment bus stand to Katra
Facility for the devotees of mother on Navratri, direct bus will run from Cantonment bus stand to Katra - फोटो : Ambala
अंबाला। नवरात्र पर मां के भक्तों को हरियाणा रोडवेज की तरफ से विशेष सौगात मिलेगी। आगामी एक या दो दिन में छावनी बस अड्डे से कटरा के लिए सीधी बस सेवा का संचालन शुरू हो जाएगा। योजना को अंतिम रूप देने का कार्य जल्द पूरा हो जाएगा। इसमें टिकट किराए व समय सारिणी को लेकर आदेश जारी किए जाएंगे। बस संचालन को लेकर रोडवेज पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होते ही सरकारी संसाधनों का आवागमन तीव्र गति से हो रहा है। एक तरफ छावनी रेलवे स्टेशन से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनों का आवागमन हो रहा है, वहीं हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो भी यात्री सुविधाओं में बढ़ोतरी करते हुए सराहनीय कार्य कर रहा है। रोडवेज की तरफ से लगभग 2 महीने पहले जहां लखनऊ, यूपी, जयपुर, पठानकोट, कुल्लू-मनाली व उत्तराखंड की तरफ बसों का संचालन शुरू किया गया था, इसी कड़ी में जल्द ही मां वैष्णो दरबार जाने वाले भक्तों को भी सुविधा देने की तैयारी हो रही है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नवरात्र के पहले दिन छावनी बस अड्डे से मां वैष्णो दरबार कटरा के लिए सीधी बस सेवा आरंभ हो जाएगी। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। मौजूदा समय में एक बस का संचालन पठानकोट तक हो रहा है। कटरा तक बस चलने से भक्तों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

छावनी बस अड्डे से प्रतिदिन 10 हजार यात्री उठाते हैं लाभ
अंबाला छावनी के बस अड्डे से पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी, राजस्थान सहित आठ राज्यों में 900 बसों का प्रतिदिन आवागमन होता है। प्रतिदिन की इस बस अड्डे से 10 हजार से ज्यादा यात्री बस सेवाओं का लाभ उठाते हैं, जबकि इस बस अड्डे को इससे रोजाना 14 से 15 लाख रुपये की आमदनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बसों का होगा संचालन
कटरा के लिए सीधी बस सेवा जल्द ही शुरू होगी। दो बसों का संचालन इस रूट पर किया जाएगा। जल्द ही बस की समय सारिणी व किराए की घोषणा कर दी जाएगी। इससे मां के दरबार जाने वाले भक्तों को काफी राहत मिलेगी।
-अजीत सिंह, बस अड्डा अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed