फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Face-to-face collision between two bikes, death of both drivers

दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत, दोनों चालकों की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Face-to-face collision between two bikes, death of both drivers
मुलाना। धनौरा मुलाना मार्ग पर तेजरफ्तार दो बाइक में आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों चालकों की मौत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल पर पीछे बैठे दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक मोटरसाइकिल चालक की पहचान बलविंद्र निवासी शेरपुर के रूप में हुई है। वहीं दूसरे चालक की पहचान मनीष पुत्र निका राम निवासी डुलियाना के रूप में हुई है। मुलाना पुलिस ने सूचना पाकर पर सीन ऑफ क्राइम टीम सहित मौके का मुआयना किया। मुलाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर दोनों शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रिंकू निवासी डुलियाना ने बताया कि वह और उसके गांव का मनीष पुत्र रामकुमार व मनीष पुत्र निका राम (19 वर्ष) उसके साथ शेरपुर गांव में शांति राइस मिल में मजदूरी का काम करते हैं। बुधवार शाम करीब छह बजे अपनी मजदूरी के पैसे लेकर मोटरसाइकिल पर तीनों गांव डुलियाना आ रहे थे। मोटरसाइकिल को मनीष चला रहा था। धनौरा मुलाना मार्ग पर स्थित एक राइस मिल के पास पहुंचे तो सामने से तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए चालक अपनी साइड से दूसरी साइड में आ गया और उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही चारों सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

दोनों मोटरसाइकिलों के चालक लहूलुहान हालत में थे। राहगीरों द्वारा चारों को सीएचसी मुलाना ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने मनीष व दूसरे मोटरसाइकिल चालक बलविंद्र को मृत करार दिया। वहीं दोनों घायलों को एमएम अस्पताल मुलाना में रेफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इकलौता बेटा था मनीष
हादसे में मृत मनीष के घर की आर्थिक स्थिति सही नहीं थी। उसके पिता निका राम यमुनानगर में फैक्टरी में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे थे। मनीष इकलौता बेटा होने के कारण घर की स्थिति को भली प्रकार से जानता था। इसके चलते वह पढ़ाई के साथ-साथ मजदूरी कर अपने पिता का साथ देता था। मनीष ने हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। मनीष की दो बहनें हैं। मनीष की मौत की खबर सुनकर मां गुरमीतो देवी व पिता निका राम दोनों बेहोशी की हालात में हैं। मनीष की मौत से परिवार सहित गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed