फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Expressed gratitude to the Energy Minister for approving the sub-division

Ambala News: सब-डिवीजन मंजूर होने पर उर्जा मंत्री का जताया आभार

Fri, 29 May 2026 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 29 May 2026 03:10 AM IST
विज्ञापन
Expressed gratitude to the Energy Minister for approving the sub-division
अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी आवास पर उर्जा मंत्री का आभार प्रकट करते गांववासी। प्रवक्ता
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से छावनी के मच्छौंडा में नया बिजली सब-डिवीजन मंजूर होने पर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। मच्छौंडा, शाहपुर, चंद्रपुरी और सुंदर नगर के सैकड़ों लोगों ने मंत्री विज के आवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस सब-डिवीजन के बनने से अब उन्हें बिजली संबंधी कार्यों और बिल जमा करने के लिए रेलवे लाइन पार नहीं जाना पड़ेगा। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नए कार्यालय में ही एसडीओ और स्टाफ बैठेगा। उन्होंने ग्रामीणों से मिलकर कार्यालय के लिए उपयुक्त जगह तय करने का आह्वान किया। विज ने यह भी बताया कि क्षेत्र को जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलेगा और शुक्रवार दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री मच्छौंडा में नई डिस्पेंसरी का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन

एशियन बॉक्सिंग पदक विजेता हरनूर को मिला सम्मान
इस दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने उज्बेकिस्तान के ताशकंद में आयोजित एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप (66 किग्रा) में कांस्य पदक जीतने वाली शाहपुर की मुक्केबाज हरनूर कौर को सम्मानित किया। विज ने मुक्केबाज को आशीर्वाद देते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से 11 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भेंट की। इस मौके पर मार्केट कमेटी चेयरमैन बलविंद्र सिंह शाहपुर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed