फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Executive members are also elected without elections, now there will be no club elections

Ambala News: एग्जिक्यूटिव सदस्य भी बिना चुनाव से चुने, अब नहीं होंगे क्लब के चुनाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Executive members are also elected without elections, now there will be no club elections
अंबाला। फीनिक्स क्लब के नए चेयरमैन, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष चुने जाने के बाद सोमवार को एग्जिक्यूटिव के छह सदस्य भी बिना चुनाव के चुन लिए गए। 20 मार्च को होने वाला चुनाव अब नहीं होगा। निर्विरोध ही क्लब की पूरी की पूरी नई कार्यकारिणी का गठन हो गया है। इसमें नए चेयरमैन डॉ. नीरज पराशर, सचिव नरेंद्र विज, संयुक्त सचिव हेमंत मंगल, कोषाध्यक्ष के रूप में अरविंद्र अग्रवाल बने। इसके अलावा एग्जिक्यूटिव सदस्य संजीव शर्मा, गुनिंद्र पाल सिंह रिम्पी, संजय वर्मा, सुरेश कुमार विग, विकास चौना, राजेश गोयल बने। कई सालों बाद यह इतिहास दोहराया गया है। वहीं चयन होने से पहले चेयरमैन गृहमंत्री अनिल विज के आशीर्वाद लेने भी पहुंचे थे।दरअसल, सोमवार को नामांकन वापस लेने का अंतिम दिन था। एग्जिक्यूटिव के छह पद के लिए सात आवेदन आए। सुबह नौ से शाम पांच बजे तक सभी सदस्यों की सांसें अटकी हुई थी। शाम पांच बजने से कुछ मिनट पहले जेपीएस ओबराय ने नाम वापस लेते हुए सीधा छह सदस्यों को एग्जिक्यूटिव की दौड़ में विजेता बना दिया।
विज्ञापन

एजीएम अब 20 मार्च को होगी। इसके लिए जल्द ही नई कार्यकारिणी के सदस्य सर्वसम्मति से निर्णय लेंगे। इस एजीएम में पूर्व प्रधान सुमित जिंदल सहित उनकी टीम अपने समय का पूरा लेखा-जोखा पेश करेगी। उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा कि आखिर क्लब में क्या-क्या बदलाव होना है।
विज्ञापन


लजीज व्यंजनों की वैरायटी के साथ सुंदरता बढ़ाने पर रहेगा ध्यान
नए कार्यकारिणी के सदस्य पूरे जोश के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाने के लिए तैयार हैं। चेयरमैन से लेकर एग्जिक्यूटिव सदस्यों का कहना है कि उनकी सबसे पहले प्राथमिकता सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए की जाएगी। इसके अलावा सचिव नरेंद्र ने बताया कि क्लब में लजीज व्यंजनों की वैरायटी को भी बढ़ाने पर काम होगा। साथ ही क्लब की सुंदरता के लिए गार्डन तैयार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed