{"_id":"6526fbc49e4c6344ca082f09","slug":"excellent-performance-of-the-sd-vidya-mandir-ambala-news-c-36-1-amb1001-12015-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: द एसडी विद्या मंदिर का उत्कृष्ट प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: द एसडी विद्या मंदिर का उत्कृष्ट प्रदर्शन
Thu, 12 Oct 2023 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 12 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सनातन धर्म प्रतिनिधि सभा द्वारा शताब्दी समारोह के अवसर पर अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिताएं अंबाला के विभिन्न सनातन धर्म स्कूलों में आयोजित की गई। द एसडी विद्या मंदिर के विद्यार्थियों ने सभी प्रतियोगिताओं में भाग ले कर अनेक पुरस्कार हासिल करते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया।
वाद-विवाद प्रतियोगिता में दसवीं कक्षा की यशस्वी भाटिय़ा सर्वश्रेष्ठ वाद-विवादकर्ता के रूप में उभरीं, उसने ऑनलाइन व ऑफलाइन शिक्षा पर अपने दृष्टिकोण को कुशलतापूर्वक सब के सम्मुख प्रस्तुत किया। अपने विचारों से सब को प्रभावित कर अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उसने प्रथम स्थान हासिल किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा के प्रतिभाशाली छात्र यशपत्ती ने कुशलता से एक मनोरम परिदृश्य तैयार किया, इसमें उसे दूसरा पुरस्कार मिला।
पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर चार्ट-मेकिंग प्रतियोगिता में यशपत्ती ने एक ज्ञानवर्धक प्रस्तुति के साथ प्रथम पुरस्कार हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में बारहवीं कक्षा की जाहन्वी ने नशीली दवाओं की लत के गंभीर मुद्दे पर एक प्रभावशाली भाषण दिया और तीसरा पुरस्कार अर्जित किया। स्कूल निदेशक प्राचार्य नीलइंदरजीत कौर संधू ने विजेताओं को हार्दिक बधाई दी ।