फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Evil practices like casteism are not the path to true devotion: Gyan Nath

जातिवाद जैसी कुरीतियां सच्ची भक्ति का मार्ग नहीं : ज्ञान नाथ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Evil practices like casteism are not the path to true devotion: Gyan Nath
अंबाला सिटी के सारन गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता
- संत रविदास महाराज का 650वां जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। संत शिरोमणि सतगुरु रविदास महाराज का जन्मोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक संत सम्मेलन और भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। समारोह में महामंडलेश्वर ज्ञान नाथ महाराज मुख्य वक्ता रहे। वह निराकारी जागृति मिशन और संत संवारनाथ चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।
उनके साथ संत निर्मल दास महाराज, साध्वी प्रभामुनि महाराज और संत धर्मदास ने शिरकत की। ज्ञान नाथ महाराज ने कहा कि संत रविदास महाराज उच्च कोटि के महान ब्रह्मवेत्ता थे। उन्होंने मानवता को समता, समानता, बंधुत्व, आपसी प्रेम और अमन-चैन से रहने का शाश्वत संदेश दिया। महाराज ने स्पष्ट किया कि बाहरी आडंबर, पाखंड और जातिवाद जैसी कुरीतियां सच्ची भक्ति का मार्ग नहीं हैं।
विज्ञापन

ज्ञान नाथ महाराज ने बताया कि सच्ची भक्ति वह है जहां अहंकार और भेद-दृष्टि समाप्त हो जाए। साधक अपने शुद्ध स्वरूप चैतन्य आत्मा का बोध प्राप्त कर सब में रब का अनुभव करता है। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक समिति के पदाधिकारियों ने सभी संत-महापुरुषों को सम्मानित किया। उन्हें शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न भेंट किए गए। इसके बाद आयोजित अटूट भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

अंबाला सिटी के सारन गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

अंबाला सिटी के सारन गांव में आयोजित समागम में मौजूद श्रद्धालु। प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed