फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every day 30 youths run for recruitment in the army

Ambala News: रोजाना 30 युवा सेना में भर्ती के लिए लगाते हैं दाैड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Every day 30 youths run for recruitment in the army
अंबाला छावनी ​स्थित डिफेंस एन्क्लेव में कमलेश रानी अपने बेटों के साथ बलिदानी पति सूबेदार रणबीर
अंबाला। बोह गांव के डिफेंस एनक्लेव में पूर्व सैनिकों के कई परिवार रहते हैं। इस एनक्लेव को बलिदानी सूबेदार रणबीर सिंह के क्षेत्र के रूप में भी पहचाना जाता है। यहां पर सरकारी स्कूल का मैदान है। इसी मैदान में युवा दौड़ लगाते हैं। इसके अलावा डिफेंस काॅलोनी में पंचायती बाग के नाम से मैदान है।
विज्ञापन

इस मैदान में करीब 30 युवा सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र में 70 के लगभग सेवानिवृत सैनिक हैं। सूबेदार रणबीर सिंह जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकवादियों के फेंके ग्रेनेड के हमले में बलिदान हो गए थे। सेना में जाने की तैयारी करने वाले युवाओं को इस गांव में सेवानिवृत्त फौजी मार्गदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


ऑपरेशन रक्षक में दिया था बलिदान
कमलेश रानी के अनुसार 2008 में उनके पति जम्मू में तैनात थे। सेना की ओर से आतंकवादियों से निपटने के लिए कुपवाड़ा में ऑपरेशन रक्षक चलाया था। उन्हें पता लगा कि जंगल में आतंकवादी छिपे हैं। उनके पति सूबेदार इंचार्ज थे, जिनके साथ तीन सिपाही और एक नायब सूबेदार थे। इस ऑपरेशन में जवानों ने चार आतंकवादियों को मार गिराया और एक आतंकी को पकड़ लिया। इसके बाद छिपे बैठे अन्य आतंकवादियों ने सेना की टुकड़ी पर ग्रेनेड से हमला कर दिया। इस हमले में अन्य सैनिकों के साथ उनके पति ने बलिदान दे दिया। पत्नी कमलेश रानी ने बताती हैं कि वह मूलरूप से यमुनानगर के मुस्तफाबाद स्थित गांव गुंदयाना के निवासी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

17 साल बाद भी नहीं लगी प्रतिमा
बलिदानी सूबेदार रणबीर सिंह के बेटे प्रिंस बताते हैं कि उनके पिता को 17 साल हो गए हैं शहीद हुए लेकिन आज तक प्रशासन की ओर से उनके पिता के नाम से न तो कोई प्रतिमा लगाई और न ही कोई द्वार बनाया। किसी सड़क का नाम भी पिता के नाम पर नहीं रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed