{"_id":"66c52840d72bb63c5e099056","slug":"even-the-potholes-on-the-roads-were-not-filled-during-the-congress-rule-people-are-raising-questions-on-our-announcements-naib-ambala-news-c-36-1-amb1002-128343-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे थे, हमारी घोषणाओं पर उठा रहे सवाल : नायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे थे, हमारी घोषणाओं पर उठा रहे सवाल : नायब
विज्ञापन
नारायणगढ़ (अंबाला)। भाजपा की ओर से मंगलवार को नारायणगढ़ अनाज मंडी में आयोजित जनआशीर्वाद रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्ष में उल्लेखनीय कार्य किए हैं, जबकि इससे पहले कांग्रेस के राज में सड़कों के गड्ढे भी नहीं भरे गए थे। उन्होंने कहा कि लोग मुझे कहते हैं आपको समय कम मिला, मैं कहता हूं कि मेरे पास आगे पांच साल का कार्यकाल और पड़ा है। उन्होंने भरोसा जताया कि विधानसभा चुनाव के बाद एकबार फिर पूर्ण बहुमत से भाजपा सरकार बनाएगी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में बुजुर्गों को 500 रुपये पेंशन मिलती थी, लेकिन भाजपा सरकार आने पर इसे एक हजार रुपये किया गया, जबकि आज बुजुर्गों को तीन हजार रुपये पेंशन मिल रही है। कांग्रेस के समय में बड़ागढ़ में राजकीय कॉलेज की घोषणा हुई थी। इसके बाद भाजपा सरकार ने इसे बनाने का कार्य किया है। कांग्रेस के पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने हमारी घोषणाओं के संंबंध में दुष्प्रचार करने का काम किया।
हर विधानसभा में जहां जाता हूं, उस क्षेत्र में सरकार ने क्या-क्या काम किए हैं, वह जनता के बीच रख रहा हूं। नारायणगढ़ में भी सरकार ने कई उल्लेखनीय कार्य किए हैं। इसमें पंचकूला से लेकर हरिद्वार-ऋषिकेश तक फोर लेन मार्ग, नारायणगढ़ में बिजली आपूर्ति सुधारीकरण के लिए सरकार ने 108 करोड़ रुपये खर्च किए। हलके में 40 गांवों में सामुदायिक केंद्र बने हैं, जहां लोग अपने कार्यक्रम करते हैं। इसके अलावा नारायणगढ़ सिविल अस्पताल का विस्तार करने के साथ ही ट्रामा सेंटर भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान परिवहन राज्य मंत्री असीम गोयल, पूर्व विधायक संतोष सारवान, जिलाध्यक्ष मंदीप राणा, महासचिव विवेक गुप्ता, पूर्व जिप चेयरमैन सुरेंद्र राणा, पूर्व विधायक पवन दीवान, राजवीर बराड़ा आदि उपस्थित रहे।