फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after two counseling seats not filled in polytechnic, now admission will be done through open counseling

दो काउंसलिंग के बाद भी पॉलीटेक्निक में भी नहीं भरी सीटें, अब ओपन काउंसलिंग से होगा दाखिला्

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 02:38 AM IST
विज्ञापन
Even after two counseling seats not filled in polytechnic, now admission will be done through open counseling
जिले की दोनों राजकीय पॉलीटेक्निक में काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोनों ही पॉलीटेक्निक में बहुत सी सीटें अभी खाली पड़ी हुईं हैं। अब ओपन काउंसलिंग के माध्यम से इन सीटों को भरने का प्रयास किया जाएगा। इसके लिए 30 सितंबर और एक अक्टूबर को ओपन काउंसलिंग होगी। इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन व भौतिक रूप से 28 सितंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी में डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 600 में से 415 सीट भरी हैं, जबकि 185 सीटें विभिन्न संकायों में खाली हैं। वहीं डिप्लोमा इंजीनियरिंग लेटरल एंट्री में कुल 95 सीटें भर सकी हैं और 121 सीटें खाली हैं। केवल राजकीय पॉलीटेक्निक ही नहीं कल्पना चावला राजकीय पॉलीटेक्निक महिला की भी ऐसी ही स्थिति बनी हुई है। यहां पर डिप्लोमा इंजीनियरिंग में 360 सीटों में से 241 सीटें भरी हैं, जबकि 119 सीटें अभी खाली हैं।
विज्ञापन

-----------------------
दो अक्टूबर तक जमा करनी होगी टोकन फीस
राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी के दाखिला इंचार्ज धर्मवीर ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया के बाद अभ्यर्थियों को 02 अक्टूबर तक टोकन फीस जमा करनी होगी। इसके तहत 25 सौ रुपये लड़कों को और 2 हजार रुपये लड़कियों को जमा कराना होगा। अगर कोई आवेदक टोकन फीस जमा नहीं करवाता है तो आवंटित सीट को रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
यह रही सीटों की स्थिति
राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी डिप्लोमा इंजीनियरिंग
संकाय-- कुल सीट-- भरी--खाली
आर्किटेक्चर--60--38--22
ऑटोमोबाइल -- 60-- 38-- 22
सिविल-- 120-- 87--33
कंप्यूटर-- 60-- 56--04
इलेक्ट्रिकल--60--44--16
मेकैनिकल--120--89--31
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन--60--41--19
प्लास्टिक-- 60--22--38
-----------------------
कल्पना चावला पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी
कंप्यूटर--120--83--37
एमएलटी में 60--58--02
ओएमसीए में 60--51--09
इलेक्ट्रॉनिक्स 60--19-- 41
एफएए--30--23--07
लाइब्रेरी साइंस--30--05--25
-----------------------------
दोनों काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अभी कुछ सीटें खाली हैं। इन सीटों को अब ओपन काउंसलिंग के माध्यम से भरा जाएगा। 30 सितंबर और एक अक्टूबर को होने वाली ओपन काउंसलिंग के लिए 28 सितंबर तक छात्रों को आवेदन जमा करवाने होंगे।
- राजीव सपना, प्राचार्य, राजकीय पॉलीटेक्निक अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed