फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after diarrhea, people are afraid of dirty water

Ambala News: डायरिया के बाद भी गंदे पानी से लोगों में डर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Even after diarrhea, people are afraid of dirty water
मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्य​क्ति। संवाद
अंबाला। मोहड़ा स्थित रविदास बस्ती में 15 दिन पहले फैले डायरिया के बाद अभी लोगों में दूषित पानी की सप्लाई का डर हैं। लोगों का कहना है कि कुछ जगह पर अभी गंदे पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन

इस कारण लोग पीने के पानी ट्यूबवेल, बोर या फिर हैंडपंप से भरकर ला रहे हैं। घरों में आ रहे पानी को नहाने और कपड़े धोने में इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा जनस्वास्थ्य विभाग का दावा है कि इन पंद्रह दिनों में 200 से ज्यादा पानी के कनेक्शन बदले जा चुके है और रिपेयर कर दिए हैं। मोहड़ा में चार हजार 27 मीटर की पाइप लाइन डाली जानी है। जबकि अभी तक वह साढ़े चार सौ मीटर पाइप लाइन डाल चुके हैं।
विज्ञापन

फोटो: 33
बीच-बीच में आ रहा गंदा पानी
राजिंद्र कुमार ने बताया कि वह एमईएस से सेवानिवृत्त हैं। उनके यहां पर बीच- बीच में गंदा पानी आ रहा है। जबकि काफी देर तक पानी चलता रहता है तो साफ आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो: 34
कपड़े धोने के लिए कर रहे इस्तेमाल
राजिंद्र ने बताया कि वह घरों में आ रहे पानी को नहाने और कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल करते हैं। जबकि पीने के लिए वह बोर से या फिर हैंडपंप से भरकर ला रहे हैं

फोटो: 35
पूरी तरह ठीक नहीं हुई समस्या
मदन लाल ने बताया कि पानी की समस्या को 15 दिन बीत चुके हैं, ऐसे में मानसून सर पर है। अगर जल्द ही पानी की समस्या ठीक नहीं हुई तो बरसात में और भी बुरा हाल होगा।
फोटो: 36
ट्यूबवेल से ला रहे पीने का पानी
सोनी ने बताया कि दूषित पानी के कारण परिवार के तीन सदस्य बीमार हो गए थे। जो अब ठीक हो गए हैं, लेकिन अभी भी वह पीने का पानी टयूबवेल से ला रहे हैं
फोटो: 37
पहले ठीक आता है पानी, अब गंदा
अजमेर सिंह बताते हैं कि स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी घर में चलते हुए पानी से सैंपल लेते हैं जो ठीक होता है। लेकिन बाद में फिर से पानी गंदा आता है।
फोटो: 38
कुछ कनेक्शन ओर भी हैं जो बदले जाने हैं
केहर सिंह ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी के कई कनेक्शन बदले जा चुके हैं, लेकिन अभी भी कुछ कनेक्शन रह गए हैं जो बदले जाने हैं।
वर्जन
मोहड़ा में दूषित पानी व लीकेज की कोई समस्या नहीं है। 200 से ज्यादा पानी के कनेक्शन की रिपेयर और नाले के ऊपर से किए जा चुके हैं। वहीं काॅलोनी में चार हजार 27 मीटर पाइप लाइन डाली जानी है, जबकि साढे़ चार सौ मीटर लाइन डाल चुके हैं।

विनोद राणा, जेई जनस्वास्थ्य विभाग, अंबाला छावनी।

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

मोहडा में हेडपंप से पानी भरता व्यक्ति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed