फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entrepreneurs openly discussed the matter in the workshop

Ambala News: कार्यशाला में उद्यमियों ने खुलकर की चर्चा

Sat, 20 Sep 2025 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 20 Sep 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs openly discussed the matter in the workshop
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। एमएसएमई विभाग की ओर से शुक्रवार को किंगफिशर पर्यटन स्थल में उद्यमियों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला व वशिष्ठ अतिथि के तौर पर उपायुक्त अजय सिंह रहे। कार्यक्रम में एचईईपी पॉलिसी 2025 के तहत क्रियान्वित योजनाओं को प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में उद्यमियों ने ए जोन के तहत छूट कम होने व सुविधाएं कम होने के बारे में बात रखी।
पूर्व राज्यमंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि वे मुख्यमंत्री के समक्ष उनकी इस मांग को रखेंगे और पूरा प्रयास करेंगे कि उनकी यह जो मांग है उसका जल्द से जल्द निवारण हो। पूर्व राज्यमंत्री असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि उद्यमियों और एमएसएमई के बीच बेहतर समन्वय होना बेहद आवश्यक है ताकि उद्यमियों को विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं के बारे जानकारी मिल सके।
विज्ञापन

उद्यमियों की जो भी समस्याएं हैं उनको विभाग जानकार उनका निवारण कर सकें। आईएमटी के लिए पहले चरण के तहत अंबाला शहर में 1470 एकड़ भूमि व नारायणगढ़ में 2300 एकड़ भूमि ई-भूमि पोर्टल पर अपलोड कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एमएसएमई के संयुक्त निदेशक दीपक नरवाल ने क्रियान्वित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनका लाभ उठाने के बारे में उद्यमियों को प्रेरित किया। इस मौके पर उन्होंने इंट्रस्ट सबसीडी स्कीम, एसईएमई एक्सचेंज स्कीम, इलेक्ट्रीसिटी डयूटी एग्जम्शन, वाटर कन्वरसेशन स्कीम, उपकरण खरीदने संबंधी स्कीम के साथ-साथ अन्य स्कीमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed