फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Entered the house and beat up the couple, took a check of 7.50 lakhs by keeping the pistol on the forehead

घर में घुसकर दंपती से मारपीट, पिस्तौल माथे पर रखकर लिया 7.50 लाख का चेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
Entered the house and beat up the couple, took a check of 7.50 lakhs by keeping the pistol on the forehead
अंबाला सिटी। घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला करने और माथे पर पिस्तौल रखकर 7.50 लाख रुपये का चेक हस्ताक्षर करवाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शास्री नगर अंबाला शहर निवासी मोहित मित्तल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पंचकूला निवासी आरोपी राकेश कुमार को दो महीने पहले साढ़े 7 लाख रुपये में गाड़ी बेची थी। इसकी एनओसी 15 दिनों में निकलवाकर देने की बात भी राकेश से कही थी, लेकिन किन्हीं कारणों से ज्यादा समय लग गया। इसी कारण राकेश ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी।
विज्ञापन

कुछ दिनों बाद राकेश ने फोन कर कहा कि वह अंबाला आ रहा है। उसके बाद वह एक अन्य व्यक्ति को लेकर आरोपी उसके घर पहुंच गया। उन्होंने उसके साथ गाली-गलौज की। कहा कि रुपये वापस दो। यह सुनकर उसकी पत्नी बीच बचाव करने पहुंची। लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हाथ उठा दिया। इतना ही नहीं टेबल पर रखा चाकू उठाकर आरोपी राकेश ने उसकी बाजू पर मार दिया। आरोपी के साथ आए दूसरे व्यक्ति ने पिस्तौल निकालकर उसके माथे पर रख दी। कहा कि रुपये दो। डर के मारे उसने 7 लाख 50 हजार का चेक हस्ताक्षर करके दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed