फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Enraged by bitch's death, neighbor attacks, injured youth dies

Ambala News: कुतिया की मौत से गुस्साए पड़ोसी का हमला, घायल युवक की मौत

Wed, 31 Jan 2024 04:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Enraged by bitch's death, neighbor attacks, injured youth dies
शहजादपुर। पालतू कुतिया की मौत से गुस्साए पड़ोसी ने युवक और उसके भाई पर हमला कर दिया। हमले में घायल होने और सही समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण युवक की मौत हो गई। एसपी अंबाला को सौंपी शिकायत के आधार पर 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

डैहर गांव निवासी रजनी ने देवी ने बताया कि 25 सितंबर को उसका भाई नरेंद्र, मौसी का लड़का लखबीर, भाभी और उसकी छोटी बहन घर पर थी। उसकी माता स्कूल में खाना बनाने गई थी। सुबह लगभग 11 बजे पड़ोसियों की कुतिया उनके घर में घुस गई। उसने उसकी भतीजी को काटने की कोशिश की। इस दौरान उसके भाई नरेंद्र ने डंडा उठाकर कुतिया को डराने की कोशिश की। जब उसने कुतिया को भगाने की कोशिश तो डंडा कुतिया के सिर में लग गया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जब पड़ोसियों को पता लगा तो वे उनके घर में घुस गए और उसके भाई नरेंद्र, लखबीर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मारपीट करने लगे। इसके बाद 112 डायल करके पुलिस को भी मौके पर बुला लिया। 112 वाले पुलिसकर्मी उसके भाई नरेंद्र और लखबीर को उठाकर थाना शहजादपुर में ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का कहना है कि इसके बाद भाई नरेंद्र बेहोशी की हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़ा रहा। फिर गांववासी सागर और हरी उसके भाई नरेंद्र को एक रेहड़ी में डालकर घर लेकर आए और नरेंद्र को अधमरी हालत में लाकर बिस्तर पर लिटा दिया। इस दौरान उसकी माता व भाई लक्की मामा के गांव उपलाना बसेरे में गए थे और परिवार के अन्य सदस्य सोए थे। परिवार के किसी भी सदस्य को इसकी जानकारी नहीं थी।
26 सितंबर को सुबह लगभग 8.30 बजे जब उसकी मां और भाई घर पहुंच तो उन्हाेंने नरेंद्र की गंभीर हालत को देखा और उसे शहजादपुर के सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से नरेंद्र को अंबाला कैंट रेफर कर दिया। जब वो अंबाला कैंट के सामान्य अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने चेकअप के बाद नरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उन्होंने नरेंद्र का पोस्टमॉर्टम करवाकर अंतिम संस्कार भी कर दिया।
जब वो 30 सितंबर को थाने गए तो उन्हें जानकारी मिली कि उनका मुकदमा ही दर्ज नहीं किया गया। जबकि उसके भाई की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी एएसआई रोहताश के पास है। इस दौरान उसने अपनी बदली किसी और थाने में करवा ली। रजनी देवी की शिकायत पर पुलिस ने सौतली गांव निवासी रोशन लाल उर्फ संजय, नसीब सिंह उर्फ सिबबू, कृष्ण कुमार उर्फ सन्नी, रणवीर उर्फ बीरा, एएसआई रोहताश, एएसआई संदीप, पूर्व सरपंच सतीश कुमार राणा सहित चार महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

दूसरे पक्ष पर भी दर्ज मामला
पुलिस ने कुतिया को मारने वाले दूसरे पक्ष पर भी मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सौतली गांव निवासी रणबीर सिंह की शिकायत पर की गई है। रणबीर ने बताया कि उनके घर में एक छोटी से कुत्ती की बच्ची थी। 25 सितंबर को दोपहर लगभग 12 बजे के करीब उसके घर में नरेंद्र व व लखबीर सिंह शराब के नशे में घुस गए और कुत्ते की बच्ची को कसी के साथ मार दिया, जिसकी कोई वजह भी नहीं थी। इसके बाद दोनाें ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed