फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Enjoy dishes with colors on Holi

Ambala News: होली पर रंगों के साथ पकवान का लेंगे आनंद

Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 15 Mar 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
Enjoy dishes with colors on Holi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रंगों का त्योहार होली को आने में अब कुछ ही दिनों का समय रह गया है। इससे पहले इस बार अंबाला की सामाजिक संस्थाएं विशेष तैयारियों के साथ होली का आनंद उठाएंगी। सनातन धर्म सभा के सदस्यमंदिर में ही खेलेंगे होली, इसी तरह से जेसीआई अंबाला के सदस्य ग्रेस पैलेस में मनाएंगे होली। तो जैन परिवार मिलन के सदस्य शहर के आम्रपाली होटल में होली का त्योहार मनाएंगे। विभिन्न प्रकारों के पकवान के साथ संस्थाएं फनी डांस, कपल डांस, बच्चों के लिए डांस, गोल गप्पा गेम, गुब्बारा गेम व अन्य खेल खेलते हुए दिखाई देंगी।
जेसीआई अंबाला द्वारा होली का त्योहार उडे रे गुलाल धूमधाम से मनाया जाएगा। जानकारी देते हुए जेसीआई अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि रंगों और मनोरंजन से भरपूर होली का त्योहार छावनी के ग्रेस पैलेस में 25 मार्च की सुबह साढे़ दस बजे मनाया जाएगा। इस दौरान जेसीआई अंबाला के लगभग 125 परिवार के सदस्य एक जगह जमा होंगे। इसके बाद सभी होली का पर्व मनाएंगे। इस दौरान सभी के लिए खेल खिलाए जाएंगे। इसके बाद नृत्य का आयोजन भी रहेगा। इसी के साथ ही सभी जेसीआई सदस्य सूखे रंग जैसे गुलाल के साथ ढोल की थाप पर एक दूसरे के साथ होली खेलेंगे।
विज्ञापन

होली के साथ खेलों का लेंगे लुत्फ
हर साल की भांति इस साल भी जैन परिवार मिलन के सदस्य होली मिलन का त्योहार मनाएंगे। महासचिव शुभम जैन ने बताया कि वह चौदह साल से होली का त्योहार मनाते आ रहे है। इस बार वह शहर के होटल आम्रपाली में 25 मार्च की सुबह 11 बजे से लेकर ढाई बजे तक होली का त्योहार मनाया जाएगा। इस दौरान अनेक खेल जिसमें फनीडांस, कपल डांस, बच्चों के लिए डांस, गोल गप्पे गेम, गुब्बारा गेम व अन्य खेल खिलाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनातन धर्म सभा दोहराएगी परंपराएं
श्री सनातन धर्म सभा के सदस्य राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि छावनी के हिल रोड स्थित सनातन धर्म मंदिर में 24 मार्च की शाम को सात बजे की आरती के बाद साढे़ सात बजे के समय विधि विधान से होली पूजन किया जाएगा। इसके बाद होलिका दहन होगा। इसके अगले दिन 25 मार्च को सनातन धर्म सभा के सदस्य सुबह के समय मंदिर में पहुंचकर एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली खेलेंगे। इसके बाद सभा द्वारा दोपहर तीन बजे पारिवारिक हाेली उत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान मंदिर में भजन किए जाएंगे और जलपान का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान प्रोफेसर तारांचद गुप्ता, महासचिव सुधीर बिंदलस, मैनेजर सुशील गोयल, लक्ष्मी खन्ना, पंडित बुद्धि वल्लभ व अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed