{"_id":"61706d8c06c8aa46ce009ef8","slug":"engine-slipped-from-the-track-during-shunting-three-injured-including-loco-pilot-ambala-news-knl871412140","type":"story","status":"publish","title_hn":"शंटिंग के दौरान ट्रैक से फिसला इंजन, लोको पायलट समेत तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शंटिंग के दौरान ट्रैक से फिसला इंजन, लोको पायलट समेत तीन घायल
विज्ञापन
चंडीमंदिर के पास रेलवे ट्रैक से खदान में उतरा रेल इंजन।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे ट्रैक पर शंटिंग के दौरान पटरी से उतरकर इंजन खदानों में चला गया। हादसे में लोको पायलट समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें पंचकूला के सेक्टर 6 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा बुधवार शाम लगभग पांच बजे चंडी मंदिर के पास हुआ।
सहारनपुर शेड का इलेक्ट्रिक इंजन नंबर 28152 बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे कालका स्टेशन से चला था। चंडीगढ़ में यह रेलवे ट्रैक से फिसल कर खदानों में उतर गया। सूचना मिलते ही छावनी स्टेशन से तुरंत मेडिकल वैन व अन्य जरूरी उपकरण मौके पर भेजे गए हैं। हादसे के बाद मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे। बचाव कार्य उनकी निगरानी में जारी थे।
रेल प्रबंधक ने बताया कि हादसा कैसे हुआ, इसकी जानकारी प्राथमिक जांच के बाद ही सामने आ पाएगी। हादसे में अंबाला मुख्यालय के तीन कर्मचारी घायल हुए हैं। इनमें लोको पायलट श्रीकांत, सहायक लोको पायलट दीक्षा भगत और गार्ड एसएन मीणा गंभीर रूप से जख्मी हुए हैं। इन सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

शंटिंग के दौरान रेलव ट्रैक से उतरा इंजन।- फोटो : Ambala
विज्ञापन