फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Energy Minister Vij will hoist the tricolor

Ambala News: गणतंत्र दिवस आज, ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री विज फहराएंगे तिरंगा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Energy Minister Vij will hoist the tricolor
अंबाला सिटी। गणतंत्र दिवस को लेकर विभाग ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। इस बार गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अंबाला छावनी के एसडी कॉलेज के प्रांगण में होगा। प्रदेश क ऊर्जा एवं श्रम मंत्री अनिल विज मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे और झंडा फहराएंगे। सुबह 10 बजे से ही कार्यक्रम शुरू होंगे। पुलिस की टुकड़ी के साथ- साथ स्कूली विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। समारोह को लेकर शनिवार से ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। यहां पर संविधान के लिए रंगोली बनाई गई है। लोगों के बैठने के लिए व्यवस्था से लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के पुलिस ग्राउंड में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा शिरकत करेंगी और परेड की सलामी लेंगी।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेंगे कार्यक्रम
सुबह 9.55 पर युद्धस्मारक स्थल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद सुबह 10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण व राष्ट्रीय धुन बजाई जाएगी। 10 बजकर पांच मिनट पर परेड का निरीक्षण होगा। साढ़े 10 बजे मुख्य अतिथि अपना संदेश देंगे। 10 बजकर 40 मिनट पर मार्च- पास्ट होगा। 10 बजकर 50 मिनट पर स्वतंत्रता सेनानियाें का सम्मान होगा। 10 बजकर 55 मिनट पर पीटी शो होगा। 11 बजे योगा कार्यक्रम के बाद 11 बजकर 25 मिनट तक सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 11 बजकर 45 मिनट तक झांकियां निकाली जाएंगी। सम्मान समारोह के बाद दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed