{"_id":"692219b155f65d0b34064fd1","slug":"energy-minister-anil-vij-wrote-a-letter-to-the-cm-ambala-news-c-36-1-amb1001-153516-2025-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: ऊर्जा मंत्री ने अनिल विज ने सीएम को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: ऊर्जा मंत्री ने अनिल विज ने सीएम को लिखा पत्र
Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 23 Nov 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि 25 नवंबर का सरकारी अवकाश किया जाए।
उन्होंने बताया कि 25 नवंबर को श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज की 350 वीं शहीदी वर्षगांठ है। उसे राज्य में राजपत्रित अवकाश घोषित किया जाए। विज ने पत्र के माध्यम से कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत संपूर्ण मानवता के लिए एक अमूल्य प्रेरणा है।
उन्होंने धर्म, मानवाधिकार और सत्य की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, इस कारण उन्हें हिंद की चादर कहा जाता है। विज ने कहा कि गुरु साहिब की 350वीं शहीदी वर्षगांठ देशभर में अत्यंत श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाई जाती है। 25 नवंबर को श्रद्धालुओं द्वारा गुरुद्वारों में संगत एकत्रित होती है, धार्मिक कार्यक्रम होते हैं। ऐसे में वैकल्पिक अवकाश पर्याप्त नहीं है, क्योंकि लाखों श्रद्धालु और सरकारी कर्मचारी इस पर्व में पूर्ण रूप से सम्मिलित होना चाहते हैं। संवाद