फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed from cloth market

Ambala News: कपड़ा मार्केट से अतिक्रमण हटाया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:46 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from cloth market
शहर के बस स्टैंड के सामने आदर्श मार्केट में अतिक्रमण हटाते हुए निगम कर्मचारी। संवाद
अंबाला सिटी। जिला कष्ट निवारण समिति में पहुंची शिकायत के बाद नगर निगम की टीम ने बस स्टैंड के सामने स्थित आदर्श मार्केट से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान जैसे ही निगम टीम कार्रवाई करने पहुंची तो दुकानदारों ने रोष जताया शुरू कर दिया। कुछ देर तक कार्य शुरू नहीं हो सका तो पुलिस ने दुकानदारों को वहां से हटाया। इसके बाद कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों का कहना था कि सिर्फ उनकी दुकानों के यहां ही कार्रवाई की जा रही है, जबकि अन्य जगहों पर भी अतिक्रमण हो रखा है। वहां निगम की ओर से कार्रवाई नहीं की जाती।
विज्ञापन

वहीं, नगर निगम से कार्यकारी अभियंता एलसी चौहान ने बताया कि दुकानदारों को कार्रवाई करने से पहले नोटिस जारी किए थे और कार्रवाई से पहले भी सामान को हटाने के लिए समय दिया गया था। निगम टीम ने यहां से शेड, थड़े हटाए। यह कार्रवाई दोपहर बाद तक चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने अतिक्रमण हटाने के दिए थे निर्देश: दरअसल, दिसंबर माह में हुई जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में सुपर आदर्श दुर्गा होलसेल मार्केट के दुकानदारों ने शिकायत रखी थी कि वह सभी दुकानदार बस स्टैंड के सामने नगर निगम की दुकानों के किराएदार हैं। उनकी मार्केट में करीब 80 दुकानें है।
इसमें आगे वाले दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। उनकी दुकानें पीछे हैं। इसे पीछे दुकानों में ग्राहक को आने नहीं दिया जाता। इस वजह से पीछे वाले दुकानदार एक वर्ष से नगर निगम का किराया नहीं दे पा रहे हैं। उन्होंने अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इस पर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी व लोक निर्माण भवन एवं सड़कें मंत्री रणबीर गंगवा ने निगम अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे।

अतिक्रमण के कारण मार्केट से निकलना हो जाता है मुश्किल: शहर के कपड़ा मार्केट में बस स्टैंड से लेकर हनुमान मंदिर तक अतिक्रमण की वजह से आवाजाही में परेशानी आती है। कई बार तो पैदल निकलने में भी काफी समय लग जाता है।

शहर के बस स्टैंड के सामने आदर्श मार्केट में अतिक्रमण हटाते हुए निगम कर्मचारी। संवाद

शहर के बस स्टैंड के सामने आदर्श मार्केट में अतिक्रमण हटाते हुए निगम कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed