फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed from Basant Vihar Road

Ambala News: बसंत विहार रोड से हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jan 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Basant Vihar Road
123.....बसंत विहार रोड से अतिक्रमण हटवाते नगर निगम कर्मचारी। स्वयं
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। शहर को साफ-सुथरा व यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रवर्तन दल ने मंगलवार को जोन नंबर एक के बसंत विहार रोड से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान टीम ने सड़क पर अवैध रूप से रखे करीब तीन-चार खाली खोखों को कब्जे में लिया। दुकानदारों द्वारा बाहर रखे हुए सामान को अंदर करवाया गया।

निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि शहर को अतिक्रमण से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम निरंतर कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में बसंत विहार रोड क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया और जिन दुकानदारों ने अपनी सीमा से बाहर सामान व बोर्ड रखे हुए थे, उन्हें अंदर करवाया गया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के अभियान न केवल शहर को साफ-सुथरा बनाते हैं, बल्कि यातायात व्यवस्था को भी सुगम बनाते हैं और लोगों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करते हैं। प्रवर्तन दल में नगर निगम की सफाई निरीक्षक मनदीप सिंह व संदीप कुमार तथा मोटीवेटर दीपमाला व महेन्द्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed