फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Empty purses and bags being found from railway yard

Ambala News: रेलवे यार्ड से मिल रहे खाली पर्स व बैग

Fri, 05 Apr 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Fri, 05 Apr 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Empty purses and bags being found from railway yard
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। ट्रेनों व स्टेशन से चोरी किए गए पर्स व बैग रेलवे यार्ड में मिल रहे हैं। यह खुलासा राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) की जांच के दौरान हुआ है। जीआरपी ने चोरों की धरपकड़ के लिए योजना तैयार की है और रेलवे यार्ड में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती करके निगरानी करनी शुरु कर दी है।
वहीं दूसरी तरफ जो बैग व पर्स मिले हैं, उनकी शिनाख्त के लिए भी संबंधित शिकायतकर्ता से मंत्रणा की तैयारी की जा रही है ताकि इसके आधार पर मामले में आगामी कार्रवाई की जा सके और आरोपी को काबू किया जा सके। ट्रेनों में लगातार बढ़ रही चोरी की शिकायतों को देखते हुए जीआरपी ने पिछले दिनों रेलवे लाइनों के आसपास सर्च अभियान चलाया था ताकि मामले में कोई कामयाबी मिल सके। जब जीआरपी कर्मी अंबाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के नजदीक यार्ड में पहुंचे तो उन्हें पक्की सराय पुल के पास कुछ खाली पर्स व बैग मिले। जिन्हें देखकर लगता था कि चोरी करने के बाद और इनमें से सामान निकालने के बाद यह बैग यहां फैंकें गए हों। इसी आधार पर अब जीआरपी ने मामले की जांच को आगे बढ़ाया है।
विज्ञापन

एक माह में दर्ज हो रहे 10 से अधिक मामले

जीआरपी से प्राप्त आंकड़ों के आधार एक माह में चोरी के 10 से 15 मामले दर्ज हो रहे हैं। हालांकि कई मामलों में यह भी सामने आया है कि जिस समय ट्रेन में चोरी हुई, उस दौरान यात्री को यह जानकारी नहीं होती कि उसका पर्स व बैग कहां चोरी हुआ है, जहां नींद खुलती है, उसके पिछले रेलवे स्टेशन को चोरी का घटनास्थल मान लिया जाता है। यह खुलासा मोबाइल सर्विलेंस की डिटेल से सामने आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे यार्ड में कुछ पर्स व बैग मिले हैं। इसकी जांच की जा रही है कि यह ट्रेनों से चोरी हुआ सामान हो सकता है। इसकी शिनाख्त के लिए संबंधित यात्रियों से भी संपर्क किया जा रहा है। - धर्मवीर सिंह, प्रभारी जीआरपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed