{"_id":"65aaea5292da98069508f59e","slug":"employees-unions-came-out-in-support-of-patwaris-ambala-news-c-36-1-sknl1001-17179-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पटवारियों के समर्थन में उतरे कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पटवारियों के समर्थन में उतरे कर्मचारी संघ
विज्ञापन
अंबाला सिटी जिला उपायुक्त कार्यालय में सरकार विरोधि नारेबाजी करते पटवार एसोसिएशन के कर्मचारी।
अंबाला सिटी। बीते कई दिनों से अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठे द रेवेन्यू पटवार और कानूनगो एसोसिएशन के सदस्यों ने शुक्रवार को सरकार के विरोध में हुंकार भरते हुए एक जुलूस की शक्ल में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने जिला उपायुक्त कार्यालय में मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
पटवारियों के समर्थन में उतरे सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, रिटायर्ड कर्मचारी संघ और कंप्यूटर ऑपरेटर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी उनके पक्ष में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए जमकर सरकार को कोसा। इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान सेवा राम व सीनियर उपप्रधान महावीर पाई ने बताया कि पटवारी कर्मचारियों के साथ किए गए वायदे के अनुसार सरकार ने वायदा खिलाफी की है।
इसका वह डटकर विरोध करेंगे। गत वर्ष सरकार ने पटवारी कर्मचारियों को मानदेय बढ़ोतरी कर यह आश्वासन दिया था कि बढ़ाए वेतनमान को जनवरी 2016 से लागू किया जाएगा, लेकिन सरकार इस मामले में वायदा खिलाफी करते हुए जनवरी 2023 से लागू करने की बात कर रही है, जोकि पूरी तरह से गलत है। पटवारी एसोसिएशन की लड़ाई को अब सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से की जाएगी। इसके लिए बड़े आंदोलन करने की कुवैत जल्द ही शुरू कर दी जाएगी। इस मौके पर रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान नंदन सिंह रावत एवं सतीश सेठी ने भी उपस्थित पटवारी एसोसिएशन सदस्यों को संबोधित किया।
विज्ञापन
फोटो नंबर- 41
कोट्स
इस मौके पर दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि आगामी 22 जनवरी को दोपहर बाद पटवार खाने के बाहर पटवारी एसोसिएशन के सदस्यो द्वारा धरना प्रदर्शन निरंतर किया जाएगा। इसी कड़ी में आगामी 23, 24 व 25 जनवरी को भी धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। यदि इस दौरान सरकार ने उनकी मांगों पर कोई संज्ञान नहीं लिया तो राज्य स्तरीय संगठन के आदेशोंनुसार आगामी रणनीति पर कार्रवाई की जाएगी।
कोट्स
पटवार खाने से संबंधित सभी प्रकार के कामकाज ठप रहे। इस दौरान जमाबंदी, इंतकाल, रजिस्ट्रियां, लोन से संबंधित कार्य, अध्यापन प्रमाण पत्र सहित अन्य सभी प्रकार के कामकाज पूरी तरह से प्रभावित हुए, वहीं फरवरी के शुरुआती दिनों में हर वर्ष किसानों की फसलों को लेकर गिरदावरी करने का कार्य प्रारंभ किया जाता है, मगर पटवारियों की हड़ताल के चलते यह कार्य भी लंबित चलना संभाविक हो सकता है, हैरानी की बात यह है कि यदि जल्द ही पटवारी अपने काम पर नहीं लौटे तो आने वाले दिनों में किसानों की फसलों की खरीदने में सरकार को काफी परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं, वहीं दूसरी ओर फसल ने बिकने पर किसानों की परेशानियां भी लाजमी है। इस मामले में सरकार को जल्द ही कोई न कोई संज्ञान लेना चाहिए।