फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees reached the gate as soon as the announcement of sealing the building was made.

Ambala News: भवन सील करने की अनाउंसमेंट होते ही गेट पर पहुंचे कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Employees reached the gate as soon as the announcement of sealing the building was made.
3.92 करोड़ का मिलेगा बकाया कर
विज्ञापन

नगर निगम कर्मचारी ने माइक से अनाउंसमेंट कर कर्मचारियों को बाहर निकलने का किया आह्वान
जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंची निगम टीम, चेक जमा करवाने के आश्वासन पर लौटी वापस

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मॉडल टाउन में जनस्वास्थ्य विभाग भवन को सील करने की सूचना पर विभाग कर्मचारी गेट पर एकत्रित हो गए। बकाया संपत्ति कर न भरने पर निगम कर्मचारी ने माइक पर अनाउंसमेंट कर विभाग कर्मचारियों को बाहर निकलने का आह्वान किया ताकि भवन को सील किया जा सके। तभी कई कर्मचारी गेट पर आ गए।
इसके बाद नगर निगम टीम भी भवन को सील करने के लिए पहुंच गई। जैसे ही टीम निगम में पहुंची तो पता चला कि विभाग की ओर से बकाया संपत्ति कर देने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही निगम के खाते में 3 करोड़ 92 लाख का भुगतान होगा। उसके बाद निगम की टीम वापस लौटी।
विज्ञापन

दरअसल, जनस्वास्थ्य विभाग के पास निगम का संपत्ति कर बकाया है। पहले भी निगम टीम संपत्ति कर लेने के लिए विभाग में पहुंची थी। तब विभाग की ओर से निगम अधिकारियों से समय लिया गया था और अपने उच्चाधिकारियों को भी अवगत करवाया गया था। बकाया राशि का भुगतान न होने पर बुधवार को नगर निगम टीम जनस्वास्थ्य विभाग में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग से कार्यकारी अभियंता कर्णबीर सिंह ने निगम से आए संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार को बताया कि विभाग की ओर से 3 करोड़ 92 लाख के चेक जिला कोषागार में जमा करवा दिए गए हैं। जल्द ही निगम के खाते में यह राशि पहुंच जाएगी। इसके बाद टीम वापस लौटी।
वहीं, निगम की ओर से शहर में रोजाना बकाया संपत्ति कर होने पर भवन को सील किया जा रहा है। निगम लगातार बकाया संपत्ति कर की रिकवरी कर रहा है। निगम से संपत्ति कर शाखा प्रभारी विकास कुमार ने बताया कि निगम की ओर से 31 मार्च तक बकाया संपत्ति कर रिकवर करने का लक्ष्य रखा गया है और लगातार इसको लेकर नोटिस दिए जा रहे हैं और बकाया कर न देने पर भवन को सील किया जा रहा है।

सरकारी विभागों व निजी संपत्ति संचालकों से कर की रिकवरी की जा रही है। वहीं, निगम की ओर से कर्मचारी की ड्यूटी भी लगाई गई है, जो बकाया संपत्ति कर जमा करवाने के लिए माइक पर अनाउंसमेंट कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed