फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees got angry after not getting salary for three months

Ambala News: तीन माह का वेतन नहीं मिलने पर भड़के कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Employees got angry after not getting salary for three months
अंबाला छावनी में नगर परिषद के गेट पर बैठे हरियाणा कौशल रोजगार कर्मचारी।
अंबाला। छावनी के नगर परिषद कार्यालय में कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों पर तीन माह से वेतन का संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

सोमवार को गुस्साए कर्मचारियों ने एकजुट होकर रोष जताया और नगर परिषद कार्यालय के ही मुख्य गेट पर बैठ गए। अधिकारियों के समझाने के बाद कर्मचारी उठे। उधर, प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने समर्थन दिया। नगर पालिका कर्मचारी संघ ने इस बात की चेतावनी दी है कि यदि कर्मचारियों का वेतन नहीं दिया गया तो पांच और छह जून को कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर जाएंगे।
बताया जाता है कि यह वेतन परिषद अधिकारियों की लापरवाही के चलते हुआ है। दरअसल, नगर परिषद में कार्यालय में कार्यरत हरियाणा कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत 93 कर्मचारी लगे हैं, जिन्हें लगभग हर माह आठ लाख रुपये वेतन दिया जाता है। हर साल कौशल रोजगार में लगे कर्मचारियों की फाइल बनाकर अप्रूवल के लिए हेडक्वार्टर में भेजी जाती है, जोकि समय के अनुसार भेज दी जाती है। इस बार फाइल देरी से भेजी गई, जिस कारण अब तक कर्मचारियों की वेतन नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

इन कर्मचारियों में क्लेरिकल विभाग के अलावा जेई आदि पद के कर्मचारी भी शामिल है। पहले तो कर्मचारी अपने स्तर पर अधिकारियों से वेतन की डिमांड कर रहे थे, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई तो गुस्साएं कर्मचारियों ने रोष जताया। जैसे ही कर्मचारी एक जुट होकर मुख्य गेट पर बैठे तो अधिकारियों ने तुरंत जल्द वेतन का आश्वासन दिया। वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रधान सेवा राम बोहत ने कहा कि हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारियों को वेतन पिछले 2 माह से नहीं दिया गया। जिस कारण कर्मचारियों की हालत दयनीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्मचारियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो 5 जून तक वेतन नहीं दिया गया तो 6 जून को कार्यालय के सभी कर्मचारी कामकाज छोड़कर हड़ताल पर जाएंगे।
वर्जन
कौशल रोजगार निगम के अंतर्गत कार्य करने वाले कर्मचारियों की फाइल हर साल अनुमति के लिए हेडक्वार्टर जाती है लेकिन इस बार अभी तक अनुमति नहीं आई। यही कारण है कि कर्मचारियों का वेतन रुक गया है। इस कारण कर्मचारियों का वेतन नहीं मिला है। अनुमति मिलने के बाद ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
आजाद सिंह, एओ नगर परिषद अंबाला छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed