फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees expressed anger against the attitude of the head mechanic

Ambala News: हेड मैकेनिक के रवैये खिलाफ कर्मचारियों ने जताया रोष

Sat, 17 Jan 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Employees expressed anger against the attitude of the head mechanic
रोडवेज कर्मचारी हड़ताल में प्रदर्शन करते हुए। संगठन
अंबाला। रोडवेज वर्कशॉप में शुक्रवार को हेड मैकेनिक के कथित अभद्र व्यवहार के विरोध में कई कर्मचारियों ने कामकाज ठप कर दिया। कर्मचारियों ने टूल डाउन स्ट्राइक कर वर्कशॉप परिसर में जमकर नारेबाजी की और हेड मैकेनिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार हरियाणा रोजगार कौशल निगम के तहत कार्यरत हेल्पर मैकेनिक रवि कुमार ने अपनी गर्भवती पत्नी के चेकअप के लिए आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र भेजा था। आरोप है कि हेड मैकेनिक मायाराम ने न केवल छुट्टी देने से इनकार किया बल्कि ड्यूटी पर पहुंचे रवि के साथ गाली-गलौज भी की। पीड़ित का आरोप है कि मायाराम ने उनके दिवंगत पिता के संबंध में अभद्र टिप्पणी की और पद का रौब दिखाते हुए अपमानित किया। घटना की सूचना मिलते ही हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के डिपो प्रधान रमेश श्योकंद व पूर्व राज्य प्रधान इंद्र सिंह बधाना मौके पर पहुंचे। यूनियन पदाधिकारियों ने हेड मैकेनिक की कार्यप्रणाली की निंदा करते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। नेताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि पीड़ित कर्मचारी को जल्द न्याय नहीं मिला, तो चक्का जाम व उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed