फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees demonstrated for early release of salaries

Ambala News: जल्द वेतन जारी करने के लिए कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated for early release of salaries
अंबाला सिटी सर्व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एसोसिएशन के नेतृत्व में एचकेआरएनएल के कर्मचारियों ने सिंचाई विभाग परिसर में अपनी मांगों के लिए धरना प्रदर्शन किया। धरने में बैठे कर्मचारियों ने कहा कि सरकार उनकी कोई सुध नहीं ले रही है और पिछले तीन महीनों से उनको वेतन नहीं मिला है। इस वर्ष की स्वीकृति भी नहीं मिली है। प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि स्वीकृति के लिए फाइल तीन बार वित्त विभाग में भेजी जा चुकी है, लेकिन उसपर अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। विभाग के उच्च अधिकारियों के समक्ष भी कई बार इस बारे में बात की गई, लेकिन अधिकारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं देते।
विज्ञापन

हरियाणा गर्व पीडब्ल्यूडी मेकेनिकल वर्करज यूनियन प्रधान मनप्रीत सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के प्रति सरकार का रवैया अच्छा नहीं है और सही अर्थ में सरकार सुध नहीं लेना चाहती है। कर्मचारियों ने मांग की कि उनकी रुकी हुई स्वीकृति मिले और जल्द वेतन जारी किया जाए। कर्मचारियों की मांग है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए । इसके अलावा पार्ट टाइम स्वीपर कर्मचारियों की अभी तक कोई निविदा नहीं हुई और न ही बीते चार महीनों से उनको वेतन मिला है। एचकेआरएनएल कर्मचारियों के वेतन से 1500 रुपए चिरायु स्कीम के तहत नवंबर 2023 के वेतन से कटे थे और अभी तक उनको चिरायु कार्ड भी नहीं मिला है और उनको उचित वार्षिक वेतन वृद्धि भी नहीं मिली। कर्मचारियों ने मांग की कि बाढ़ कंट्रोल रूम की ड्यूटी के लिए 12 कर्मचारियों की स्वीकृति दी जाए। एचकेआरएनएल कर्मचारियों को टीए और डीए का भी लाभ दिया जाए। इस दौरान चेयरमैन रणजीत सिंह, सरदार सिंह, करनैल सिंह, कोषाध्यक्ष योगेश, सचिव साहिल शर्मा, उप प्रधान राजिंद्र कौर, उप प्रधान विनोद, जगदीप सिंह, सलाहकार मुकेश कुमार कर्मचारियों ने कहा कि जब तक सरकार उनकी जायज मांगों को नहीं मान लेती तब तक वह धरनास्थल पर टिकें रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed