फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Employees demonstrated at the cantonment bus stand

Ambala News: छावनी बस स्टैंड पर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 May 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Employees demonstrated at the cantonment bus stand
अंबाला। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने मांगो को लेकर छावनी बस स्टैंड पर एकत्रित होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद सदस्यों ने गृहमंत्री के निवास स्थान पर जाकर अनिल विज को ज्ञापन सौंपा। इसके माध्यम से महासंघ ने मांगपत्र को प्रदेश के मुख्यमंत्री को पहुंचाने, बैठक कराने और मांगपत्र को लागू करवाने की बात रखी। गृहमंत्री ने हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों को आश्वासन दिया कि वह उनकी जायज मांगो को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
विज्ञापन

स्टेट प्रेजिडेंट विश्वनाथ शर्मा, स्टेट जनरल सैक्रेटरी सुनील खटाना ने बताया कि महासंघ प्रदेश सरकारी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करने वाला सबसे बड़ा कर्मचारी संगठन है। जो समय-समय पर कर्मचारियों की मांगो से सरकार को अवगत करवाता है। सरकार ने लंबे समय से कर्मचारियों की मांगो पर न तो बैठक बुलाई और न ही कोई मांग पूरी की। जिसे लेकर प्रदेश के लाखों कर्मचारियों में रोष है। इस कारण महासंघ ने नौ अप्रैल को अंबाला में कर्मचारियों की प्रदेश स्तरीय कन्वेशन बुलाकर आगामी आंदोलन की रूपरेखा तैयार की थी।
विज्ञापन

ये हैं मांगे
पुरानी पेंशन बहाल की जाए। सभी कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त के पक्का किया जाए। कौशल रोजगार निगम को भंग किया जाए। निजीकरण पर पूर्ण तरह से रोक लगाई जाए। पूर्णतया कैशलेश मेडिकल सुविधा दी मिले। पुरानी एक्स ग्रेशिया नीति बिना शर्त के लागू करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed