फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Emphasis on high quality education

Ambala News: उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा पर दिया जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on high quality education
अंबाला सिटी। जिला शिक्षा सदन में जिले के सभी एबीआरसी के लिए उल्लास कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी ने नए लर्नर्स पंजीकृत करने व लर्नर्स की उत्तम गुणवत्ता की शिक्षा पर जोर दिया और साथ ही जिन उम्रदराज लर्नर्स को नजर कमजोर होने के कारण पढ़ने लिखने में दिक्कत होती है, उन्हें चश्मा उपलब्ध करवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर डाइट मोहड़ा से पवन शर्मा व डीपीसी कार्यालय से एपीसी हरजिंद्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों वक्ताओं ने उल्लास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी एबीआरसी सहित जिला अंबाला की पूरी उल्लास टीम की प्रशंसा की और निरंतर बेहतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

6200 लर्नर्स ने उत्तीर्ण की परीक्षा
जिला उल्लास समन्वयक कृष्ण पूनिया मुख्य प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित रहे। कृष्ण पूनिया ने बताया कि कुल 6700 लर्नर्स में से 6200 लर्नर्स ने परीक्षा उत्तीर्ण की। उन्होंने उल्लास एप और एनआईएलपी पोर्टल के बारे में तकनीकी जानकारी साझा की और नए लर्नर्स पंजीकृत करने संबंधी लक्ष्य, वालंटियर, शिक्षकों की ओर से लर्नर्स की पढ़ाई संबंधी शिक्षण सामग्री, शिक्षण तकनीकों, सभी स्कूलों में उल्लास कॉर्नर स्थापित करने, उल्लास सर्वे करना, नियमित रूप से शिक्षण जारी रखने व उल्लास कार्यक्रम संबंधी अन्य जानकारियां साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर खंड अंबाला टू से खंड नोडल अधिकारी दीपिका व साहा के खंड नोडल अधिकारी विजेंद्र सिंह प्रशिक्षण व अन्य सहयोग के लिए विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed