फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Emphasis on cleaning of big drains, no attention to small ones

Ambala News: बड़े नालों की सफाई पर जोर, छोटों का ध्यान नहीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on cleaning of big drains, no attention to small ones
अंबाला। मानसून से पहले छावनी के प्रमुख नालों की सफाई का काम तो युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है, परंतु छोटी नालियों को साफ करना शायद नगर परिषद की सफाई शाखा भूल गई।
विज्ञापन

यही कारण है कि नालियों का पानी गलियों के जलभराव का कारण बन रहा है जोकि स्थानीय निवासियों के लिए सिरदर्दी बनता जा रहा है। ऐसे हालात नगर परिषद के अधीन वार्ड नंबर 14 और 15 में देखे जा सकते हैं। यहां की गलियां गंदे पानी से जलमग्न हैं। इस कारण लोगों का घरों से निकलना भी दूभर हो गया है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह दो पार्षदों में हुआ था विवाद
वार्ड 14 की गली में जलभराव की समस्या लगभग एक माह पुरानी है। पिछले सप्ताह इस समस्या को लेकर स्थानीय निवासियों ने वार्ड 18 व 14 के पार्षदों को मौके पर बुलाया था। इस दौरान दोनों में काफी वाद-विवाद भी हुआ था जोकि स्थानीय निवासियों की दखलअंदाजी के बाद शांत हो गया था। बावजूद इसके अभी तक गली से गंदे पानी की निकासी का समाधान नहीं हो पाया है। जब वार्ड पार्षद हरमिंदर हीरा समस्या को लेकर संतरी से लेकर मंत्री तक गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य नालों से नहीं जुड़ी नालियां
वार्ड 15 में भी ऐसे ही हालात हैं। लोगों का कहना है कि उनकी नालियां तो बनी हुई हैं, लेकिन ये नालियां बड़े नालों से नहीं जुड़ी हुई हैं। इस कारण इन नालियों से पानी की निकासी नहीं हो पा रही। इस संबंध में पूर्व में भी कई बार नगर परिषद में शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। गोबिंद गुरुद्वारा साहिब के चौक के पास नाला बरसों से बंद है। लेकिन इसके सुधार को लेकर नगर परिषद ने आजतक कोई भी कार्यवाही नहीं की।
फोटो-73
गोबिंद नगर गुरुद्वारा साहिब के पास साफ-सफाई के बहुत बुरे हालात हैं। नालियां गंदगी से अटी हुई हैं। इस कारण गली में हमेशा जलभराव रहता है और गुरुद्वारा साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
नवनीत सिंह बब्बर।
फोटो-74
कुछ गलियां ऊंची हो गई हैं। इस कारण पानी नीची गलियों में भर जाता है जोकि कई-कई दिन तक नहीं निकलता। इस संबंध में नगर परिषद में कई बार जानकारी दी गई, लेकिन कोई भी कार्यवाही नहीं हुई। अब वार्ड पार्षद से भी गुहार लगाई है।
उमेश कुमार।
न्यू जनकपुरी में समस्या जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में नप अध्यक्ष को भी जानकारी दी गई। क्षेत्र में सीवर पाइप डालने का काम चल रहा है। शायद उसके बाद ही जल निकासी का प्रबंध हो पाए।

हरमिंदर हीरा, वार्ड 14 पार्षद
वर्जन
गोबिंद नगर की समस्या की जानकारी नप अध्यक्ष को दी गई है। यह समस्या बड़ी है। इसके लिए फंड की जरुरत पड़ेगी। नालियों की सफाई के लिए भी आग्रह किया है ताकि गंदे पानी की समस्या दूर हो जाए।
भूपेश शर्मा, वार्ड 15 पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed