फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers' strike enters third week

Ambala News: बिजलीकर्मियों का धरना तीसरे हफ्ते में प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers' strike enters third week
अंबाला। कार्यकारी अभियंता की द्वेषपूर्ण भावना से की बिजली कर्मचारियों की बदलियों के विरोध में यूनियन की ओर से चल रहा धरना तीसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया। सोमवार को धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्किल सचिव राज कुमार की ओर से की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निगम मैनेजमेंट रणनीति के तहत कर्मचारियों से मजाक कर रही है, एक ओर जहां अधीक्षक अभियंता यूनियन से बातचीत के माध्यम से धरना प्रदर्शन को समाप्त करने की बात करते हैं। वहीं, दूसरी तरफ यूनियन के शीर्ष पदाधिकारियों के कोर्ट में अपील देकर सम्मन निकालते हैं। अधीक्षक अभियंता की ओर से दिए सम्मन पर सोमवार कोर्ट की ओर से अपने आदेश पारित किए गए।
विज्ञापन

इसमे न्यायधीाश ने यह बात सुनी की अपनी उचित और लंबित मांगों के लिए विरोध प्रदर्शन करना कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। लेकिन यह प्रदर्शन कर्मचारी अधीक्षक अभियंता के ऑफिस के गेट के बाहर शांतिपूर्वक तरीके से कर सकते है, यूनियन ने कोर्ट के आदेशों की पालना करते हुए अधीक्षक अभियंता के गेट के बाहर गेट का रास्ता छोड़ कर शांतिपूर्वक तरीके से दो घंटे विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की आवाज को दबाने के लिए कार्यकारी अभियंता अंबाला कैंट द्वारा भी अपनी पावर का दुरुपयोग करते हुए लगातार कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए लिखित पत्र निगम मैनेजमेंट को दिए जा रहे हैं, अधिकारी द्वारा कुछ कर्मचारी के नौकरी से बर्खास्त करने बारे पत्र भी उच्च अधिकारियों को लिखे जा रहे है और निगम के अधिकारियों द्वारा भी कार्यकारी अभियंता की इन कर्मचारी विरोधी गतिविधियों को नजरंदाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन और निगम मैनेजमेंट की अब तक इस मुद्दे पर तीन बार वार्ता हो चुकी है, लेकिन कोई वार्ता सिरे नहीं चढ़ी ,लेकिन वार्ता के तुरंत बाद कार्यकारी अभियंता ने कर्मचारियों पर कोई न कोई कार्रवाई लिखित में जरूर की है, ताकि तानाशाही दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन को बंद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed