फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity will be affected in many colonies

Ambala News: कई कॉलोनियों में बिजली रहेगी प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 01:15 AM IST
विज्ञापन
Electricity will be affected in many colonies
अंबाला सिटी। जिले में बुधवार को 27 फीडर के एरिया में बिजली प्रभावित होगी। यह फीडर ग्रामीण व शहरी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। शहरी क्षेत्रों में करीब 150 से अधिक कॉलोनियों में बिजली प्रभावित रहेगी। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। बिजली अलग-अलग एरिया में सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक प्रभावित होगी। बिजली प्रवक्ता ने बताया कि बराड़ा सब डिवीजन के 11 केवी बराड़ा, मुलाना फीडर पर सुबह 10 से 11 बजे, माॅडल टाउन सब डिवीजन में 11केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर पर सुबह 11 से 12 बजे, नारायणगढ़ सब डिवीजन के भरेड़ी, नगावां, ब्रह्मणमाजरा, मोमुनपुर फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक विद्युत बाधित रहेगी।
विज्ञापन

मॉडल टाउन सब डिवीजन के 11 केवी सेक्टर-वन, एसटीपी, जनेतपुर, गरनाला, धनकौर, पंजोखरा फीडर के एरिया में सुबह 11 से दोपहर 3 बजे, शहजादपुर सब डिवीजन के कक्कड़ माजरा, बिछपड़ी, भेड़ों फीडर पर दोपहर एक से तीन बजे तक, बराड़ा सब डिवीजन के नाहरा, डेरा सलीमपुर, सीवान माजरा में सुबह 11 से दोपहर एक बजे, 11 केवी उगाला, राजौली, टंगैल पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे, वेस्ट सब डिवीजन के कपड़ा मार्केट फीडर पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे, शहजादपुर के बिलासपुर, भुर्ज, बनौंदी, सलोला फीडर पर सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed