Hindi News
›
Haryana
›
Ambala News
›
Electricity utility holds open forum for consumers; only two complaints received.
{"_id":"6a4d6cf168c95ee39d01c7ca","slug":"electricity-utility-holds-open-forum-for-consumers-only-two-complaints-received-ambala-news-c-45-1-kur1009-157431-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बिजली निगम ने लगाया उपभोक्ताओं के लिए खुला दरबार, पहुंची महज दो शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बिजली निगम ने लगाया उपभोक्ताओं के लिए खुला दरबार, पहुंची महज दो शिकायतें
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम का सेक्टर-आठ स्थित सर्कल कार्यालय। संवाद
Link Copied
कुरुक्षेत्र। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम की ओर से मंगलवार को शिकायतों का निवारण करने के उद्देश्य से जिला स्तरीय खुला दरबार लगाया गया। सेक्टर-आठ स्थित जिला कार्यालय विद्युत सदन में लगे इस दरबार में महज दो शिकायतें पहुंची। इसमें पिहोवा के हरभजन सिंह की ट्यूबवेल कनेक्शन संबंधी और इस्माईलाबाद के सतपाल की सोलर पैनल से जुड़ी शिकायत आई।
विज्ञापन
अधीक्षक अभियंता मदन गोपाल जिंदल ने कहा कि विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूझबूझ भरी कार्यशैली से उपभोक्ताओं की परेशानी का समय रहते निदान कर दिया जाता है। अधिकांश समस्याएं ऑनलाइन माध्यम से मिलने पर तुरंत प्रभाव से दुरुस्त कराने के प्रयास शुरू कर दिए जाते हैं। आमजन की शिकायतों की सम्मानपूर्वक सुनवाई करके एसडीओ, जेई समेत अन्य विशेषज्ञ कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक निर्वहन कर रहे हैं। फिर भी यदि कोई दिक्कत लगे तो निगम के सर्कल कार्यालय के दरवाजे जिलावासियों के लिए खुले हैं। मुख्यालय के निर्देश पर प्रत्येक मंगलवार को इसी सेवा के उद्देश्य से खुला दरबार लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।